उत्तरकाशी के धराली में हुई आपदा का CM धामी ने लिया जायजाउत्तरकाशी के धराली में हुई आपदा का CM धामी ने लिया जायजाउत्तरकाशी के धराली में हुई आपदा का CM धामी ने लिया जायजाउत्तरकाशी के धराली में हुई आपदा का CM धामी ने लिया जायजाउत्तरकाशी के धराली में हुई आपदा का CM धामी ने लिया जायजाउत्तरकाशी के धराली में हुई आपदा का CM धामी ने लिया जायजा

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली गांव बादल फटने के बाद भूस्खलन होने से तबाही मच गई। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धराली में बादल फटने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि सभी एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में लगीं हुईं हैं।

CM धामी ने कहा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, ‘.अभी जो आपदा कल यहां आई है उसमें हमारी सभी एजेंसियां काम कर रही हैं और सेना के लोग भी काम कर रहे हैं। बचाव अभियान में ITBP, SDRF, NDRF और स्थानीय लोगों सहित सभी लोग बचाव कार्य में लगे हैं। कल 130 लोगों को बचाया गया। तलाशी और बचाव अभियान जारी है। सड़कें और कुछ पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। देहरादून स्थित आपदा संचालन केंद्र हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। हम सभी को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत हैं। मैं हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने आज भी बचाव अभियान का विवरण लिया।’

बता दें कि, 8,600 फीट की ऊंचाई पर बसे इस पर्यटक स्थल में तेज बहाव ने आवासीय इमारतों, बाजार और होटल को पलभर में तहस-नहस कर दिया।

50 से ज्यादा लोग लापता, 4 की मौत

बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी तक 50 से ज्यादा लोग लापता है। वहीं, राहत और बचाव के लिए सेना के साथ-साथ NDRF, SDRF, ITBP की टीमें जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक अबतक 130 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं।

हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

उत्तरकाशी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने धराली में बादल फटने और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. आपात स्थिति में 01374-222126, 01374-222722 और 9456556431 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, इस बीच इस हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश को लेकर अलर्ट मोड पर है।

 

ये भी पढ़ें:

उत्तरकाशी: धराली में आज भी बारिश का अलर्ट, लापता लोगों की तालाश, 130 बचाए गए, 4 की मौत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *