AISA के स्टूडेंट्स ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च, पुलिस ने लिया हिरासत में

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (All India Students Association) के छात्रों ने बुधवार को फिलिस्तीन (Palestine) के समर्थन में और गाजा के राफा में इजरायली हमलों के खिलाफ दिल्ली में मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला. इसके लिए विजय नगर में कई छात्र एकत्र हुए. बाद में छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. हाथों में तख्तियां लेकर स्टूडेंट्स सड़कों पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया.

मालूम हो कि रविवार को दक्षिणी गाजा के राफा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों के कैंप पर इजरायली हमले में करीब 45 लोगों की मौत हो गई थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक ‘दुखद गलती’ माना है.

हमास के साथ युद्ध लड़ रहा इजरायल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना कर रहा है. उसके कुछ सबसे करीबियों, जैसे अमेरिका ने भी नागरिकों की मौत पर नाराजगी जताई है. इजरायल का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन कर रहा है जबकि दुनिया की शीर्ष अदालतों में भी उसके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं. पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इजरायल से राफा में अपने हमले रोकने के लिए कहा था.

गाजा के राफा में बमबारी करने पर कई बॉलीवुड और टीवी सितारे इजरायल की खुलकर निंदा कर रहे हैं और फिलिस्तीन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा रहे हैं. स्वरा भास्कर से लेकर वरुण धवन, गौहर खान जैसे बड़े सितारों ने फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में आगे आकर पोस्ट शेयर की है.

गाजा के राफा में बमबारी करने पर कई बॉलीवुड और टीवी सितारे इजरायल की खुलकर निंदा कर रहे हैं और फिलिस्तीन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा रहे हैं. स्वरा भास्कर से लेकर वरुण धवन, गौहर खान जैसे बड़े सितारों ने फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में आगे आकर पोस्ट शेयर की है.

राफा में हुए हमले में मारे गए लोगों की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये माना कि उन्होंने निर्दोष लोगों को नुकसान ना पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे गलती हो गई और कई मासूमों की जान चली गई. ऐसे में गौहर ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने एक पोस्ट को री-शेयर करके लिखा- उम्मीद करती हूं कि हम आपको जहन्नम में जलता हुआ देखें. आमीन.

admin

Recent Posts

CG BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती

रायपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण…

10 hours ago

भारतीय हॉकी टीम की ‘भगवा’ जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान ने Hockey India से पूछे तीखे सवाल

 नई दिल्ली एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की जर्सी को लेकर…

10 hours ago

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और…

10 hours ago

आधार, PAN और बैंक अकाउंट भी नहीं साबित करते भारतीय नागरिकता! कोर्ट की बड़ी टिप्पणी जानिए

कोलकाता वोटर आईडी कार्ड, आधार, पैन कार्ड या बैंक अकाउंट का होना भारतीय नागरिकता का…

10 hours ago

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भूपेश बघेल के खिलाफ सेक्स CD कांड में ट्रायल पर लगाई रोक

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सेक्स CD कांड मामले में हाईकोर्ट से…

10 hours ago

इंदौर को मिली बड़ी सौगात! नया फ्लाईओवर होगा तैयार, 1.78 लाख वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

इंदौर  मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक ‘रेडिसन…

10 hours ago