राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। तापमान में लगातार हो रही तेजी से लोग काफी परेशान है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, दिल्ली के रिज इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है।
मौसम विभाग ने बताया कि, सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में हीटवेव का प्रभाव रहा है। वहीं, हीटवीवे को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी गई है। हालांकि, अभी अप्रैल महीने की शुरूआत ही हुई है और ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। राजस्थान के कई इलाकों में लू चल रही है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, 8 अप्रैल को पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू जारी रहने की आशंका है। आने वाले अगले 4 दिनों तक गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश में लू चल सकती है।
वहीं, 7 से 10 अप्रैल तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 8 अप्रैल 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 अप्रैल के बाद तेज गर्मी और लू से कुछ राहत मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…