रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनसेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर यह विशेष अभियान पूरे एक माह तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान माह भर समाज और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरूवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान महारानी अस्पताल जगदलपुर पहुँचकर स्वयं रक्तदान किया। इस दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने और जरूरतमंदों के लिए रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महारानी अस्पताल तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज, डिमरापाल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शिविर में मौजूद अन्य रक्तदाताओं से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने समाज के प्रति युवाओं की इस संवेदनशीलता और निस्वार्थ सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक यूनिट रक्त आपातकालीन स्थितियों, गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं में घायलों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। इसके साथ ही उन्होंने शिविर में दिन-रात सेवा दे रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवकों के समर्पण की भी प्रशंसा की।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनके 25 वर्षों के इस सेवा पथ से प्रेरणा लेकर ही सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत अगले एक महीने तक समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए विविध कार्य किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे भी इस अभियान से जुड़कर नियमित रक्तदान को अपनी आदत बनाएं और पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महारानी अस्पताल में एड्स के प्रति जागरूकता, बचाव और इसके उपचार के आधुनिक संसाधनों पर आधारित एक ज्ञानवर्धक नाटक का मंचन भी देखा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस नाटक के माध्यम से बीमारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और समय पर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जनजागरूकता स्वास्थ्य अभियानों की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है।
महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में आयोजित शिविरों में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उप मुख्यमंत्री के स्वयं रक्तदान करने से शिविर में मौजूद युवाओं का उत्साह दोगुना हो गया। दिनभर चले इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्रित की गई, जिससे स्थानीय ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता और अधिक सुदृढ़ होगी।
उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ माँ के नाम की भावना को बढ़ावा देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने महारानी अस्पताल परिसर में विधिवत पौधरोपण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प दोहराते हुए आमजनों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडेय, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, पूर्व विधायक डाॅ. सुभाऊ कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जागरूक रक्तदातागण उपस्थित थे।
Sri Ganganagar Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा के नजदीक अनूपगढ़-सूरतगढ़…
Tonk Panchayat Election 2026: राजस्थान के टोंक जिले में पंचायत चुनाव से पहले मिठाई के…
Arjun Ram Meghwal Viral Video: राजस्थान के बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का…
Pia Dandiya US Election 2026: राजस्थान के जयपुर से पारिवारिक रिश्ता रखने वाली भारतीय मूल…
Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…
रायपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय…