सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन…..

रायपुर: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित कर बस्तर को नक्सलमुक्त करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनका त्याग और साहस सदैव स्मरणीय रहेगा। अमर जवान स्मारक के समीप प्रज्वलित किया गया दीप उन वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना, जिन्होंने बस्तर की धरती पर शांति और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

इस अवसर पर महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अमर वाटिका में शहीदों की स्मृति में प्रज्वलित दीप ने सेवा संकल्प अभियान को भावनात्मक आयाम दिया। यह अवसर बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करने तथा उनके त्याग को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के संकल्प का साक्षी बना।

News Desk

Recent Posts

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

32 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार एंट्री, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

नई दिल्ली एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज…

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी…

1 hour ago

अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

दुबई  यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जूझ रहे सऊदी अरब के सामने अब नई…

1 hour ago