Categories: Uncategorized

“देश में कहीं भेज दें पर वहां नहीं जहां आप हो”, सुकेश की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस

SC ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar ) की उस याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है, जिसमें अधिकारियों को उसे मंडोली जेल से पंजाब और दिल्ली की जेलों को छोड़कर किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है.

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया. पीठ ने कहा, ‘रिट याचिका में लगाए गए आरोपों के मद्देनजर प्रतिवादी को नोटिस जारी किया जाए, जिस पर 19 जुलाई, 2024 को जवाब दिया जाए.’

चंद्रशेखर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता परमजीत सिंह पटवालिया ने कहा कि शिकायतें वापस लेने का दबाव बनाने के लिए याचिकाकर्ता को दो कैमरों से निगरानी में रखा गया है. वकील ने अदालत से कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चंद्रशेखर की शिकायत पर पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की है.

पटवालिया ने चंद्रशेखर की ओर से कहा, ‘कृपया मुझे पंजाब और दिल्ली को छोड़कर देश में कहीं भी भेज दीजिए, जहां आम आदमी पार्टी नहीं है.’ इसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले में नोटिस जारी किया. चंद्रशेखर ने मनीलॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद जैन पर ‘प्रोटेक्शन मनी’ के नाम पर उससे 10 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया था. उसने आम आदमी पार्टी (आप) को करीब 50 करोड़ रुपये का चंदा देने का भी दावा किया था.

चंद्रशेखर को पूर्व में तिहाड़ जेल से मंडोली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था, क्योंकि उसने तिहाड़ में अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था. कथित ठग और उसकी पत्नी धनशोधन तथा अनेक लोगों को ठगने के आरोप में जेल में बंद हैं.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago