पंचकूला में तिरंगा यात्रापंचकूला में तिरंगा यात्रा

CHANNAL CHANNEL 4  NEWS INDIA


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हरियाणा के पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यवनिका ओपन थिएटर से शुरू होकर मेजर संदीप शांकला चौक तक निकाली गई, जिसमें देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस यात्रा का शुभारंभ किया और सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि  ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की रणनीतिक ताकत और संकल्प का प्रमाण है। हमारी सेना ने जिस बहादुरी से आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया, वह हर भारतीय को गर्व से भर देता है।”

देशभक्ति गीतों से गूंजा, तिरंगे के रंग में रंगा पंचकूला

पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति से भरे गीत बजाए गए। “जोश, शौर्य और विश्वास है, पूरा देश सेना के साथ है” जैसे नारों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। सड़कों पर लहराते तिरंगे, बच्चों के चेहरों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग्स और नागरिकों का उत्साह यह साफ कर रहा था कि भारत अब हर हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है।

राज्य के मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

इस यात्रा में हरियाणा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री जैसे कृष्ण लाल पंवार, रणबीर गंगवा, अरविंद शर्मा, कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली उपस्थित रहे। साथ ही हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस देशभक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।

विपक्ष पर भी मुख्यमंत्री सैनी का कटाक्ष 

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन विपक्षी नेताओं को भी आड़े हाथों लिया, जो हाल ही में सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा,
जब हमारी सेना दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब दे रही है, तब विपक्ष सीजफायर और शांति की आड़ में हमारी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है। ये समय जवानों के साथ खड़े होने का है, ना कि राजनीतिक स्वार्थ साधने का। देश की सुरक्षा पर राजनीति करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।”

तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को समर्पित

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संदेश में साफ कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा,

आज भारत आत्मनिर्भर है। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब देना हमारे मजबूत इरादों और निर्णायक नेतृत्व की ताकत है। हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं और एक ऐसे राष्ट्र का हिस्सा हैं, जो अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।” 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *