उधमपुर में आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे आतंकियों को ढूंढने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तलाश अभियान के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि बसंतगढ़ के पाथी नाला खानेड़ इलाके में पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां मंगलवार की देर रात आतंकवादियों का एक समूह दिखाई दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी अभी भी जंगल में छिपे हैं और उन्हें मार गिराने के उद्देश्य से सुबह घेराबंदी बढ़ाने के लिए और अधिक सुरक्षा बलों को भेजा गया।
बता दें कि, दो आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में दियार गाला जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकवादी घायल हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…