Categories: देश

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर भावुक हुए संजय सिंह, पैर छूकर लगाया गले

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)  के राज्यसभा MP संजय सिंह (Sanjay Singh) तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद बुधवार (3 अप्रैल) को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की. संजय सिंह ने सुनीता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने गले लगाकर संजय सिंह का स्वागत किया. वह जेल से निकलने के बाद सीधा सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे.

इसके बाद वह आम आदमी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने देश के लोगों से उन तानाशाहों से सावधान रहने को कहा जो उनकी आंखों में आंसू ला देंगे. उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल की पत्नी की आंखों में आंसू देखें और दिल्ली की दो करोड़ जनता इन आंसुओं का जवाब बीजेपी को देगी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे और उन्हें अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगे.

संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में ‘आप’ कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘अगर देश का तानाशाह मेरी आवाज सुन सकता है, तो सुन ले, हम आंदोलन से पैदा हुई आम आदमी पार्टी हैं. हम ‘आप’की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में हैं, क्योंकि वह सब दिल्ली के दो करोड़ लोगों को सुविधाएं प्रदान करना चाहते हैं.

‘आप’ नेता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह राजधानी में मुफ्त पानी, बिजली और मोहल्ला क्लीनिक बंद कराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा चाहती है. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश में बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहा है, हम सभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हैं.

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को जवाब देने का समय आ गया है, उन्होंने देश भर के सभी भ्रष्टाचारियों को अपने पाले में कर लिया है. संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली के दो करोड़ लोगों के लिए काम करते रहेंगे.

admin

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

30 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

51 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago