सलमान खान फिर से मिली धमकी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा संदेश मिला है। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में यह धमकी भरा मैसेज गुरुवार रात 12 बजे आया है और इसमे कहा है कि, ‘सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई’ पर एक गाना लिखा गया है। इस मैसेज में गाना लिखने वाले को नहीं छोड़ने की बात की गई है।
धमकी में लिखा है कि एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा अगर सलमान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं’। वहीं, इस मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से धमकी मिली है उसे ट्रेस किया जा रहा है।
बता दें कि, धमकी में कौन-से गाने की बात कही गई और इसे किसने लिखा है इस जानकारी नहीं दी गई है। बीते कुछ महीनों में सलमान खान को धमकियां मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। अभी हाल ही में सलमान को धमकी के साथ 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…