Uncategorized

IND VS SA T20 Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये होगी भारत की PLAYING XI, इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू !

डरबन के किंग्सीमीड स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज का आज पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे खेला जाएगा और टॉस मैच से पहले आधे घंटे यानि कि 8 बजे होगा।

भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और इस मुकाबले में वो मजबूत प्लेइंग-11 के साथ उतरना चाहेंगे। अगर बात भारत की सलामी जोड़ी की करें तो अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे जबकि, मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, कप्तान सूर्या, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह रहेंगे।

वहीं, दोनों ही टीमों से एक-एक खिलाड़ी डेब्यू कर सकता है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम टीम में ऑलराउंडर एंडिले सिमलेन को डेब्यू का मौका दे सकते है जबकि, भारत की तरफ से ऑलराउंडर रमनदीप सिंह हो सकते है।

भारत-साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीकी टीम: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन/गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबा पीटर, केशव महाराज और ओटनील बार्टमैन

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago