फ़ूड

जानिए क्रिस्पी आलू मसाला सैंडविच की रेसिपी,घर पर आसानी से बनाएं आलू मसाला सैंडविच

जानिए क्रिस्पी आलू मसाला सैंडविच की रेसिपी
घर पर आसानी से बनाएं आलू मसाला सैंडविच
आपका स्वाद बढ़ा देगा आलू मसाला सैंडविच

खाना तो एक ऐसी चीज है जिससे हर किसी को बेहद प्यार होता है। और अगर आपने स्वादिष्ट भोजन खाया हुआ है, तो आपका पूरा दिन अच्छा निकलने वाला है।

और अक्सर हम देखते हैं कि, स्ट्रीट फूड का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। चाहे वो गर्मागर्म समोसे हों, चटपटी चाट हो या फिर मसालेदार आलू टिक्की, हर किसी का नाम सुनकर सीधा मुंह से निकलता है वाह…
लेकिन यहां एक बात ये नोट करने की है कि, अगर आप ये तला हुआ खाना अपने स्वाद के लिए रोजाना खाते हैं, तो ये आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

तो अब स्वाद का ध्यान रखें या सेहत का ख्याल रखें। तो आपकी इसी दुविधा को देखते हुए, हम आपके लिए लेकर आ गए हैं एक ऐसी रेसिपी जिससे आप स्ट्रीट फूड का मजा घर पर ही ले सकते हैं। ये रेसिपी ना केवल आपको स्वाद का दोगुना मजा देगी, बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा पूरा ख्याल रखेगी। और आज जो रेसिपी हम आपको बताने वाले हैं वो है आलू मसाला सैंडविच, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं आलू मसाला सैंडविच बनाने की सामग्री

आलू मसाला सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

• 4 ब्रेड स्लाइस
• 2 आलू (उबले हुए)
• 1 छोटी प्याज (बारीक कटी हुई)
• 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
• 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
• 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
• 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
• 1/4 चम्मच गरम मसाला
• 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
• 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• स्वादानुसार नमक
• 1 चम्मच नींबू का रस
• 1 चम्मच ताजा धनिया (बारीक कटा हुआ)
• 1 चम्मच तेल
• मक्खन

आलू मसाला सैंडविच बनाने की विधि

• आलू मसाला सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आलू लें और आलू को उबाल लें। थोड़ी देर उन्हें ठंडा होने दें। ठंडे होने के बाद आलू को छीलकर एक बड़े कटोरे में डालें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें।
• अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें जीरा पाउडर डालें और हल्का भूनें। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक भूनें। अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालें और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
• अब इस मसाले को मैश किए हुए आलू में डालें। इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और नींबू का रस डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला आलू में समा जाए। आखिरी में ताजा कटा हुआ धनिया पत्ती डालें
• अब ब्रेड के स्लाइस लें और उन्हें हल्का सा टोस्ट कर लें। टोस्ट करने के बाद ब्रेड के एक स्लाइस पर मक्खन लगाएं और उस पर आलू का मसाला फैलाएं। दूसरे स्लाइस को भी मक्खन लगाकर आलू मसाला वाले स्लाइस के ऊपर रख दें।
• अब सैंडविच मेकर या टोस्टर में सैंडविच को टोस्ट करें। अगर सैंडविच मेकर नहीं है, तो आप इसे तवे पर भी टोस्ट कर सकते हैं। तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
• सैंडविच को टोस्ट करने के बाद उसे हल्का ठंडा होने दें और फिर उसे दो हिस्सों में काट लें। इसे गर्मागर्म सर्व करें और चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसें।

admin

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7वें…

6 hours ago

प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर राठौर ने लगाए आम का पौधे

प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर राठौर ने लगाए आम का पौधे अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के…

6 hours ago

प्रगनानंद का शानदार प्रदर्शन, सेंट लुइस रैपिड शतरंज में हासिल किया पहला स्थान

सेंट लुइस भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के…

6 hours ago

CG के खैरागढ़ में 230 साल पुरानी लिथोग्राफी कला आज भी जीवित, जर्मनी के पत्थरों पर सीख रहे छात्र

खैरागढ़. आज अखबार कुछ मिनटों में छप जाते हैं, पोस्टर कंप्यूटर से तैयार हो जाते…

6 hours ago

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…

6 hours ago

CG में मिलावटखोरों पर सख्त हुए स्वास्थ्य मंत्री, दूध-दही और मक्खन में गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी

रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दूध, दही अथवा मक्खन में मिलावट करने वालों…

6 hours ago