दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर RPF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई बीते शनिवार को हुई भगदड़ को आरपीएफ की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, प्लेटफार्म नंबर 12,13,14,15,16 की तरफ जाने वाले रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया था और स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ रही थी जिसको लेकर RPF इंस्पेक्टर ने स्टेशन डायरेक्टर को जल्दी से स्पेशल ट्रेन चलाने की सलाह दी थी। वहीं, रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि, भगदड़ रात 8 बजकर 48 बजे हुई थी।

RPF ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, शनिवार की रात 8 बजे शिवगंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 12 से रवाना हुई जिसके बाद प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी थी जिससे 12,13,14,15,16 की तरफ जाने वाले रास्ते पूरी तरह से जाम हो गए थे। वहीं, प्रयागराज के लिए हर घंटे में 1500 टिकट बेच रही रेलवे की टीम को तुरंत टिकट बेचने पर रोक लगाने को कहा था। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में बढ़ती भीड़ को देखकर डायरेक्टर को टिकट जारी करने से रोकने के लिए कहा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ जब 8:45 बजे भीड़ से भरे FOB 2 और 3 को खाली करने की कोशिश कर रहा था, तभी अनाउंसमेंट हुआ कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 12 से जाएगी जिसके कुछ देर बाद फिर से स्टेशन पर अनाउंसमेंट हुआ कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 16 से जाएगी। उसके बाद यात्रियों ने भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरपीएफ के अनुसार रात 8:48 बजे ड्यूटी स्टेशन इंचार्ज को भगदड़ की सूचना दी गई।

वहीं, रेलवे के द्वारा अनाउंसमेंट सुनकर प्लेटफार्म 12-13 और 14-15 से प्रयागराज स्पेशल के यात्री सीढ़ियों के रास्ते में पड़ने वाल फूट ओवर ब्रिज 2 और 3 पर चढ़ने के लिए भागे और इसी दौरान दूसरी ट्रेन के यात्री सीढ़ियों से उतर रहे थे जिनके बीच धक्का-मुक्की हुई और अफरा-तफरी में कुछ लोग फिसलकर गिर गए और भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ें:

FARIDABAD: में सेक्टर के राधा कृष्ण मंदिर में 16 फरवरी को हुआ विशेष कैंप का आयोजन

संगम तट पर उमड़ी आस्था की लहर, महाकुंभ में श्रद्धालुओं का विशाल रेला

admin

Recent Posts

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को…

58 minutes ago

59 minutes ago

Uttarakhand News: उम्र छोटी, हौसले बुलंद! माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी, सफलता पर दी बधाई…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे…

2 hours ago