हरियाणा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, फतेहाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगाई दौ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

 

हरियाणा में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके के दौरान “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन पूरे जोश और उत्साह के साथ किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फतेहाबाद से इस अभियान की शुरुआत की और खुद युवाओं के साथ दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और लगभग 1.5 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर युवाओं में ऊर्जा और एकता का संदेश दिया।

फतेहाबाद के पंचायत भवन से शुरू हुई ये दौड़ परशुराम चौक, एमसी कॉलोनी मोड़, लालबत्ती चौक और रतिया रोड होते हुए एमएम कॉलेज के मैदान तक पहुंची। पूरे रास्ते में लोग “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए दिखे।

प्रशासन के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें 76 स्कूलों के लगभग 10 हजार छात्र शामिल थे। इन छात्रों को लाने के लिए रोडवेज की 50 से अधिक बसें लगाई गईं।

वहीं, खेल विभाग के खिलाड़ी, रेडक्रॉस के स्वयंसेवक, कॉलेजों के छात्र और आम नागरिक भी इस आयोजन का हिस्सा बने। शहर में माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर था। कई जगहों पर फूलों की बारिश कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान CM सैनी ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि, “पटेल केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा है”।

साथ ही CM सैनी ने कहा कि, “सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी। उनका दृढ़ संकल्प और एकता का संदेश आज भी देश को दिशा दे रहा है। ये दौड़ सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।”

उन्होंने मंच से सभी प्रतिभागियों को “राष्ट्रीय एकता की शपथ” दिलाई और कहा कि ये दौड़ युवाओं को अनुशासन, सहनशक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हरियाणा दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

हालांकि इस आयोजन के बीच एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला। पंचायत भवन के सामने बनाए गए 12 फुट ऊंचे मंच पर मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कुछ BJP नेता मौजूद थे, लेकिन एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा और एससी आयोग के चेयरमैन रविन्द्र बलियाला को मंच पर जगह नहीं मिली।

दोनों नेता भीड़ के बीच ही खड़े दिखाई दिए। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि, आखिर दो बड़े पदाधिकारियों को मंच से दूर क्यों रखा गया।

वहीं मंच पर मुख्यमंत्री सैनी के साथ पूर्व विधायक दुड़ाराम, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, आईपीएस पंकज नैन, डीसी विवेक भारती और एसपी सिद्धांत जैन मौजूद रहे।

पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, “सरदार पटेल की एकता की सोच हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। फिटनेस और राष्ट्रप्रेम, दोनों ही देश को सशक्त बनाते हैं।”

इस के अलावा अन्य जिलों में भी “रन फॉर यूनिटी” को लेकर उत्साह दिखाई दिया। राज्य के कई जिलों में नेताओं और मंत्रियों ने इस आयोजन में भाग लिया।

सोनीपत में BJP प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मेयर राजीव जैन और विधायक पवन ने युवाओं के साथ दौड़ लगाई। करनाल में विधायक जगमोहन आनंद ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। नारनौल में विधायक कंवर सिंह यादव शामिल हुए।

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और हिसार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने भी युवाओं के साथ दौड़ लगाकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। हर जगह युवाओं, स्कूली बच्चों और महिला समूहों की भारी भागीदारी देखने को मिली।

“रन फॉर यूनिटी” के कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ सरदार पटेल की जयंती मनाना नहीं, बल्कि युवाओं में एकता, राष्ट्रप्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करना था। फतेहाबाद से लेकर पंचकूला तक हर जिले में ये संदेश गूंजा कि, भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

7 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

7 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

7 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

7 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

7 hours ago