Uncategorized

Israel And Hamas: युद्ध के बीच RSS प्रमुख का बयान आया सामने

Israel And Hamas: विजयादशमी के मौके पर शनिवार को नागपुर में आयोजित दशहरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोहन भागवत ने दशहरे के मौके पर यहां नागपुर के रेशम बाग मैदान में शस्त्र पूजन’ किया। उन्होंने बताया कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है।

आरएसएस चीफ ने कहा कि, “इजरायल के साथ हमास का युद्ध जो छिड़ा इसकी चिंता से सभी चिंतित हैं। अपना देश आगे बढ़ रहा है, भारत आगे ना बढ़े ऐसा चाहने वाली शक्तियां भी दुनिया में हैं। भारत इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि हम सबकी मदद करते हैं। हम शत्रुता करने वालों को भी आवश्यकता में मदद करते हैं। दुनिया के देशों में ऐसा स्वभाव नहीं है। यही कारण है कि भारत आगे बढ़ रहा है। अपने देश के भविष्य के लिए अच्छे लक्षण हैं, ये करवट बदली है भारत के समाज ने जीवन का मार्ग निष्कंटक नहीं होता है।”Israel And Hamas

उन्होंने आगे कहा कि, जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। सारी दुनिया में भारत की साख और प्रतिष्ठा बढ़ी है। हमारा योग सारी दुनिया में फैशन बनते जा रहा है। वसुधैव कुटुंमबकम को दुनिया मान रही है। पर्यावरण के बारे में हमारी दृष्टि सारी दुनिया में स्वीकार्य है।Israel And Hamas

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago