Atishi
Atishi: दिल्ली CM आवास को लेकर आप, भाजपा और एलजी कार्यालय के बीच चली खींचतान के बाद आखिरकर PWD ने आखिरकार दिल्ली की CM आतिशी को आधिकारिक तौर पर 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सिविल लाइस आवास आवंटित किया है। बता दें कि, दो दिन पहले उन्हें जबरन बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। वहीं, अब पीडब्लयूडी द्वारा जारी एक प्रस्ताव पत्र में कहा गया है कि, औपचारिक रूप से सिविल लाइंस बंगला आतिशी को आवंटित कर दिया गया है और हैंडओवर की प्रकिया भी पूरी कर ली गई है।
पीडब्ल्यूडी के उप सचिव (आवंटन) की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि सीएम आतिशी को पीडब्ल्यूडी जनरल पूल बंगला आवंटित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को अधिसूचना जारी होने के 8 दिन के भीतर बंगले की स्वीकृति प्रस्तुत करनी होगी, जबकि आतिशी को सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास पर कब्जा लेने के 15 दिनों के भीतर वर्तमान में जिस आवास में वह रह रही हैं, उसे खाली करना होगा।Atishi
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…