रोहतक: सुनैना चौटाला ने हुड्‌डा को बताया BJP की टीम, CM सैनी पर लगाया दबाव में काम करने का आरोप

सुनैना चौटाला

बुधवार को इनेलो की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला रोहतक पहुंची। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर रेप केस दर्ज होने पर कहा कि, शीर्ष नेतृत्व पर महिलाएं आरोप लगाती हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ये तो भाजपा के मंत्री अनिल विज ने भी कहा था कि नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

 

विधानसभा चुनाव में इनेलो को केवल 2 सीटें मिलने के सवाल पर सुनैना चौटाला कहा कि, इसे लेकर पार्टी ने मीटिंग बुलाई थी। जिसमें फैसला हुआ कि, अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष हर जिले में जाएंगे और मंथन करेंगे। लेकिन पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला का निधन होने के कारण देरी हुई है। हार के कारण का पता लगाया जाएगा

सुनैना चौटाला ने कहा कि, शीर्ष नेतृत्व को जो समझ में आया वो एक बात है कि, किसान आंदोलन के दौरान किसानों के पक्ष में अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दिया था। लेकिन इसके बावजूद किसान आंदोलन का शीर्ष नेतृत्व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा से मिला। लोकसभा चुनाव में लालच दिया कि 20-22 सीटें विधानसभा में दे दी जाएंगी, अगर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी की मदद करें तो। एक और चर्चा चलाई कि भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस का पुराना इतिहास भी कहीं से किसानी के पक्ष में नहीं रहा। इसलिए जनता कन्फ्यूज हुई और वोटिंग की। यह कांग्रेस द्वारा रचा गया षड्यंत्र था और कांग्रेस बैक डोर से भाजपा की मदद करती रही

कांग्रेस द्वारा ईवीएम में गड़बड़ के आरोपों पर सुनैना चौटाला ने कहा कि जब दीपेंद्र हुड्‌डा जीत जाते हैं तो ईवीएम में गड़बड़ खत्म हो जाती है और चुनाव हारते ही शुरू हो जाती है। चुनाव के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर ईडी की रेड की चर्चा चली थी। उसी दिन इस बात का एहसास हो गया था और मुहर लग गई थी कि अब कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। भाजपा ने जब-जब ईडी का डर जिस-जिस नेता को दिखाया है, उस नेता ने भाजपा जॉइन कर ली।

लेकिन जब भूपेंद्र हुड्‌डा ने जॉइन नहीं कि तो कहा था कि यह तो पूरी कांग्रेस को ही वहां पर बेचकर आ गए। इनेलो पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाया था, लेकिन ए, बी, सी टीम भूपेंद्र हुड्डा निकले और जनता इसको समझ चुकी है।

 

 

सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा 10 साल से हरियाणा में राज कर रही है। लेकिन हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अपराध दिन-रात बढ़ते जा रहे हैं। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का मर्डर हुआ, लेकिन आज तक तथ्य हमारे सामने नहीं लाए जा रहे। हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। चुनाव से पहले महिलाओं को 2100 रुपए देने का वायदा किया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।

एमबीबीएस पेपर लीक मामले को लेकर सुनैना चौटाला ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इससे छात्रों का मानसिक उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। वहीं अपराध के बढ़ने का कारण भी कहीं ना कहीं यह भी है कि इस सरकार संज्ञान नहीं लेती है। गलती एक-दो या तीन बार हो सकती है। लेकिन 17-18 बार गलतियां नहीं होती। यह सोची समझी एक चाल है।

चौटाला परिवार एक होने के सवाल पर कहा कि क्या इनेलो व कांग्रेस एक हो पाई है। कई समझौते हो सकते हैं, एक नहीं हो पाते। जब राजनीतिक दल बन जाते हैं तो जनता जब आवाज उठाएगी और जब नेतृत्व उसकी मंशा होगी वह निर्धारित करेंगे।

सुनैना चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जनता ने चुनकर सीएम बनाया है। लेकिन वे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार व हरियाणा के भाजपा संगठन के दबाव में काम करते हैं। अगर केंद्र सरकार हरियाणा के लिए कोई कानून बनाती है तो क्या हरियाणा के सीएम प्रदेश की आवाज उठा सकते हैं, किसी भी रूप में नहीं उठा सकते। क्योंकि उन्हें शीर्ष नेतृत्व के दबाव में रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी और चौ. देवीलाल मुख्यमंत्री थे। उस समय किसान नेता का जन्मदिन मनाने के लिए चौ. देवीलाल जा रहे थे तो इंदिरा गांधी ने कहा कि आप मुख्यमंत्री होते हुए ऐसा नहीं कर सकते। इस पर चौ. देवीलाल ने कहा था कि “मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ सकता हूं, लेकिन किसान नेता का जन्मदिन जरूर मनाऊंगा।” लेकिन आज नायब सैनी यह बात कभी नहीं कह सकते। वे दबाव में काम कर रहे हैं। जब कैबिनेट का विस्तार करना था तो उन्हें दिल्ली जाकर ऑर्डर लाने पड़े थे।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

12 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

12 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

12 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

15 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

16 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

16 hours ago