Categories: मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे भी नहीं पता’

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले एपिसोड की शूटिंग 13 सितंबर को हुई है. इसके बाद फिनाले की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. मेकर्स ने अभी तक फाइनलिस्ट के नाम ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है, लेकिन लीक हुई झलकियों के बाद विनर को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं.

फिनाले के विनर की रेस में फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसी बीच शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर को लेकर चल रही इन चर्चाओं पर बात की है.

कौन बना 'खतरों के खिलाड़ी 15' का विनर?
विरलभयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है, 'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले की शूटिंग के लिए जब रोहित शेट्टी सेट पर पहुंचे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान उनसे फरहाना भट्ट को लेकर चल रही चर्चाओं और इस सवाल पर पूछा गया कि क्या उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी जीत ली है.

हालांकि, रोहित शेट्टी ने विनर को लेकर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे भी नहीं पता कि विनर कौन है.'  शो अभी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है और मेकर्स ने फाइनलिस्ट की ऑफिशियल लिस्ट भी जारी नहीं की है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर विनर को लेकर कयास तेज हो गए हैं.

बता दें, फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा दोनों ही शो के मजबूत कंटेस्टेंट बनकर सामने आए हैं. दोनों ने अपने स्टंट से लगातार दर्शकों को इंप्रेस किया है. इस सीजन के कई कंटेस्टेंट्स के मुकाबले फरहाना और अविनाश ने अब तक कोई स्टंट बीच में नहीं छोड़ा है.

अविनाश को मिली पावर
हाल ही में अविनाश ने पानी वाला एक स्टंट किया था, जिसे उन्होंने सिर्फ 1 मिनट 16 सेकंड में पूरा कर लिया. उन्हें किसी एक टास्क को करने से मना करने की पावर भी मिली है, जो उनके लिए काफी बड़ा एडवांटेज है.

'खतरों के खिलाड़ी 15' के बारे में
इस साल 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 'ओल्ड वर्सेज न्यू: डर का नया दौर' थीम पर बेस्ड है. शो में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हुई है, जिनमें रुबीना दिलैक, रित्विक धनजानी, विशाल, करण वाही और जैस्मिन भसीन शामिल हैं. वहीं अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, ओरी, रुहानिका धवन और गौरव खन्ना जैसे नए कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा बने हैं.

News Desk

Recent Posts

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

12 hours ago

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

12 hours ago

रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…

12 hours ago

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

 बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…

13 hours ago

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

नई द‍िल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…

13 hours ago

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…

13 hours ago