हरियाणा

Kasauli Gangrape: कसौली गैंगरेप मामले में रॉकी मित्तल ने दर्ज करवाई FIR, बोले- हनीट्रैप में फंसाया

Kasauli Gangrape: कसौली गैंगरेप मामले में रॉकी मित्तल ने दर्ज करवाई FIR

HARYANA: हिमाचल प्रदेश के कसौली गैंगरेप मामले में अब हनीट्रैप एंगल सामने आया है। हरियाणा पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई है। हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर पीड़ित लड़की, उसकी सहेली और अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस FIR में 3 और लोग भी आरोपी है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल की ओर से दोनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि, वे हनीट्रैप में फंसाकर पैसे की डिमांड कर रहे थे।

रॉकी मित्तल ने FIR में दी जानकारी

  • रॉकी मित्तल ने FIR में पुलिस को बताया है कि, मैं बीजेपी का बहुत पुराना कार्यकर्ता रहा हूं और हरियाणा सरकार में बतौर चेयरमैन पब्लिसिटी के तौर पर काम कर चुका हूं। 9 सितंबर 2024 को मेरे पास फोन आया। उसमें मुझे और मोहन लाल बड़ौली (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी।
  • जब मैंने उनको लताड़ा तो उन्होंने धमकी दी, या तो हमसे मिल लो नहीं तो हम तुम्हें और मोहन लाल बड़ौली को झूठे केस में फंसा देंगे। वो कह रहे थे कि, अगर मैंने उनकी मीटिंग मोहन लाल बड़ौली से नहीं करवाई तो वे मुझे भी हनीट्रैप के झूठे मुकदमे में फंसाएंगे।
  • रॉकी मित्तल ने कहा है कि 10 सितंबर 2024 को भी आरोपियों ने मुझे धमकी दी थी कि, अगर मैंने उनकी बड़ौली से मीटिंग कराकर सेटिंग नहीं करवाई और पैसे नहीं दिलवाए, तो मुझे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब मैंने पूछा कि, तुम ऐसे कैसे मुझे झूठे केस में फंसा सकते हो तो आरोपियों ने कहा कि, आटे के साथ घुन भी पिसता है।
  • जबकि, इससे पहले 1 सितंबर 2024 को अमित बिंदल ने भी ऐसी ही धमकी दी थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने दूसरे लोगों के साथ मिलकर मुझे बार-बार धमकी दी। उन्होंने कई बार घर आकर हंगामा किया था, ताकि मेरी समाज में इज्जत खराब हो सके और पैसे की मांग कर सके।
  • जिसके बाद FIR में रॉकी मित्तल ने बताया कि, 14 सितंबर 2024 को इस बारे में हरियाणा के DGP को एक ऑनलाइन शिकायत भी दी थी और मिलने का समय मांगा था। 18 सितंबर, 2024 को ब्लैकमेल करने और धमकियों देने को लेकर मैंने पंचकूला के सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन में भी इस घटना की सूचना दी थी।
  • डायल-112 पर भी पुलिस को सूचित किया था, क्योंकि आरोपी महिलाएं कुछ असामाजिक तत्वों को लेकर मेरे निर्माणाधीन घर पर पहुंची थीं। वहां मौजूद व्यक्तियों के सामने नया पैंतरा अपनाते हुए जोर-जोर से हंगामा करते हुए चिल्लाने लगीं कि रॉकी मित्तल ने उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए हैं।
  • वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हल्ला मचा रहीं, महिलाओं को थाने में आने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं आईं और वहां से भाग गई। मेरे पास उनकी पूरी कॉल रिकॉर्डिंग भी है। आरोपी जब अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने मेरे और बड़ौली के खिलाफ हिमाचल में थाना कसौली में झूठा केस दर्ज करवा दिया।
  • रॉकी मित्तल का कहना है कि, आरोपियों का एक संगठित समूह है जो लोगो को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठता है। ये लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी के AI का इस्तेमाल करके, लोगों की CD तैयार करते हैं और ब्लैकमेल करते हैं। जो व्यक्ति इन्हें पैसे नहीं देते, उनके खिलाफ ऐसी झूठी FIR दर्ज करा देते हैं। उन्होंने मुझे और बड़ौली को फंसाने के लिए कई जगहों पर जैसे गोवा और दिल्ली पर भी जाल बिछाए थे, लेकिन हमारी साफ छवि है, जिसकी वजह हमें कहीं फंसा न सके।
  • 25 सितंबर 2024 को 2 महिला आरोपी पुलिस के बार-बार बुलाने पर थाने में आई थीं और वहां माफी भी मांगी। उन्होंने बताया था कि, वे ये सब काम अमित बिंदल और अन्य राजनीतिक दबाव में आकर कर रही हैं।
  • रॉकी मित्त ने कहा कि, एक आरोपी महिला ने 21 जनवरी 2025 को मुझे शाम 7:57 बजे और 8:40 बजे 2 बार वॉट्सऐप पर मिस्ड कॉल किए। फिर 22 जनवरी की सुबह 7:39 बजे फिर से वॉट्सऐप कॉल किया। इतनी कॉल आने पर मैंने जब रिटर्न कॉल की तो आरोपी ने मुझसे कहा कि, वो और अमित बिंदल इस प्लान की मास्टरमाइंड हैं। वो केस करने वाली लड़की से मेरा समझौता करा देगी।
  • इस दौरान उसने मुझसे 50 लाख रुपए मांगे। जब मैंने उसे न बोल दिया तो वो कहने लगी कि, इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। जिसके बाद उसने जगह-जगह उस कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर भेज दिया, कैंडल मार्च और झूठे इंटरव्यू देना शुरू कर दिए।
  • इसके साथ ही रॉकी मित्तल ने कहा कि, मैं पहले इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दे पाया, क्योंकि इसी दौरान मेरी रिश्तेदार की मौत हो गई थी और पूरा परिवार सदमे में था। मुझे अपने परिवार और जान-माल की चिंता है, क्योंकि आरोपियों के संबंध अपराधी तत्वों के साथ हैं। रॉकी ने आरोपियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये पूरा मामला क्या है ?

13 दिसंबर को FIR, 14 को सामने आई कॉपी ​​

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर 13 दिसंबर 2024 को गैंगरेप की FIR दर्ज की गई थी। 14 जनवरी को अचानक इसकी FIR की कॉपी सामने आ गई। जिसमें पीड़ित महिला ने कहा कि, वो सहेली और अपने बॉस अमित के साथ घूमने हिमाचल के कसौली गई थी। वहां होटल में बड़ौली और रॉकी मित्तल ने जबरन उसे शराब पिलाई और उसके साथ गैंग रेप किया।

 

महाकुंभ में बड़ा हादसा, हॉट एयर बैलून फटने से 6 श्रद्धालु झुलसे

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago