विदेश

Pakistan International Airline Sold: पाकिस्तान की एयरलाइन बिक गई!

Pakistan International Airline Sold: पाकिस्तान की एयरलाइन बिक गई!

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को संभाल नहीं पा रहा है। एक समय दुनिया की शान रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) अब निजी हाथों में चली गई है। लगातार घाटे और कर्ज के दबाव में डूबी शहबाज शरीफ सरकार ने मंगलवार को PIA की बिक्री पूरी कर ली, जिससे देश की आर्थिक बेबसी और साफ़ झलक गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद में आयोजित सेरेमनी के दौरान सरकार ने PIA के प्राइवेटाइजेशन प्रोसेस को औपचारिक रूप से संपन्न किया। बिक्री प्रक्रिया में आरिफ हबीब, लकी सीमेंट और एयरब्लू जैसी तीन निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। सीलबंद बोलियों (sealed bids) को पारदर्शिता के तहत एक बॉक्स में जमा कराया गया, जिसे बाद में लाइव प्रसारण के दौरान सार्वजनिक रूप से खोला गया।

जब बोली प्रक्रिया शुरू हुई, तो आरिफ हबीब ग्रुप ने बाकी सभी दावेदारों को पीछे छोड़ दिया। सरकार द्वारा तय रेफरेंस प्राइस 100 अरब रुपये रखा गया था, लेकिन आरिफ हबीब ग्रुप ने इसे पार करते हुए 135 अरब रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई। मुकाबले में लकी सीमेंट ने कड़ा रुख दिखाया, लेकिन आखिरकार आरिफ हबीब की बोली स्वीकार कर ली गई

जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस डील में PIA की 75% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा था। सफल बोलीदाता के पास अब 90 दिनों के भीतर बाकी की 25% हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प होगा। अनुबंध के अनुसार, इस बिक्री से प्राप्त राशि का 92.5% हिस्सा एयरलाइन के पुनर्निर्माण में निवेश किया जाएगा, जबकि 7.5% हिस्सा सीधे पाकिस्तान सरकार को स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही, नए इन्वेस्टर्स को अगले पांच वर्ष के भीतर 80 अरब रुपये का अतिरिक्त निवेश करना अनिवार्य होगा।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस डील को पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा वित्तीय लेनदेन करार दिया। उन्होंने कैबिनेट बैठक में इस पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्राइवेटाइजेशन कमीशन और सरकारी अधिकारियों की सराहना की। प्रधानमंत्री के मुताबिक, “यह कदम पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की दिशा में आवश्यक था।”

हालांकि, आलोचकों का मानना है कि यह कदम देश की मजबूरी का प्रतीक है। कभी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित एयरलाइंस में गिनी जाने वाली PIA अब कर्ज, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की वजह से अपनी पहचान खो चुकी है। जहां 1970-80 के दशक में PIA को अन्य एयरलाइंस के लिए मॉडल माना जाता था, वहीं अब इसके विमान तक उड़ान योग्य स्थिति में नहीं बचे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में एयरलाइन को अरबों रुपये का घाटा हुआ था।

गौरतलब है कि यह सरकार का PIA की बिक्री का दूसरा प्रयास था। इससे पहले पिछले वर्ष भी कंपनी को बेचने की योजना बनी थी, लेकिन खरीदारों की गैर-मौजूदगी और कम प्रस्तावों के चलते यह प्रक्रिया रुक गई थी। इस बार शहबाज शरीफ सरकार ने पूरे बिडिंग प्रोसेस को लोकल टेलीविज़न पर लाइव प्रसारित किया, ताकि पारदर्शिता को लेकर कोई सवाल न उठे।

आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, यह डील पाकिस्तान के लिए “आर्थिक स्थिरता का नहीं, बल्कि अस्तित्व की लड़ाई” का परिणाम है। IMF और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से लगातार क़र्ज लेने के बावजूद देश की हालत नहीं सुधर रही। अब हालत यह है कि सरकारी संपत्तियां बेचकर नकदी जुटाना ही सरकार की रणनीति बन चुकी है।

PIA की बिक्री से पाकिस्तान को अस्थाई राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन उद्योग जगत का मानना है कि जब तक देश अपनी आर्थिक नीतियों और संस्थागत ढांचे में सुधार नहीं लाता, तब तक इस तरह की डील्स केवल कर्ज का बोझ बढ़ाने का जरिया ही बनेंगी।

 

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago