लुधियाना में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, संजीव अरोड़ा ने भरा नामांकन

CHANNEL 4 NEWS INDIA


पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होने वाला है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपना नामांकन पत्र भरा। इससे पहले पार्टी ने शहर में बड़ा रोड शो किया। इस रोड शो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी शामिल हुईं। रोड शो आरती चौक से शुरू होकर भाई बाला चौक होते हुए मिनी सचिवालय के बाहर खत्म हुआ।

बीजेपी-कांग्रेस पर केजरीवाल का निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी कहते हैं कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, पर मैं कहता हूं कि संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता है।” उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य में AAP की सरकार है, इसलिए जनता को उन्हीं के उम्मीदवार को वोट देना चाहिए ताकि काम रुकें नहीं।  केजरीवाल ने कहा, “2022 में पंजाब की जनता ने AAP को भारी समर्थन दिया था। हमें 117 में से 92 सीटें मिलीं। लुधियाना वेस्ट के पहले विधायक भारत भूषण आशु थे, जिनका रवैया घमंडी था। इसलिए लोगों ने गोगी जी को वोट दिया। लेकिन अब गोगी जी हमारे बीच नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अब कांग्रेस उम्मीदवार हमें गाली दे रहा है। अगर आपको काम चाहिए तो संजीव अरोड़ा को वोट दो, और अगर गुस्सा और घमंड चाहिए तो उन्हें वोट दे देना।”

19 जून को झाड़ू का बटन दबाएं: मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने रोड शो के दौरान सड़कों के किनारे पौधे लगाए हैं। उन्होंने जनता से कहा, “19 जून को झाड़ू का बटन दबाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि संजीव अरोड़ा के नामांकन के बाद लोगों को झाड़ू के निशान की जानकारी भी हो जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि वह लंबा भाषण देने नहीं आए हैं, बल्कि जनता के प्यार और समर्थन की उम्मीद लेकर आए हैं।

संजीव अरोड़ा ने भरा नामांकन

जब संजीव अरोड़ा ने नामांकन भरा, तब उनके साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे। हालाँकि, उस समय अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साथ नहीं दिखे। यह उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि पूर्व विधायक गोगी जी का एक हादसे में निधन हो गया था। अब देखना यह होगा कि जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताती है या नहीं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

23 minutes ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

55 minutes ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

1 hour ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

1 hour ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

20 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

20 hours ago