राजस्थान

JODHPUR AIRPORT NEWS : जोधपुर एयरपोर्ट का नाम कौन तय करेगा?

JODHPUR AIRPORT NEWS : जोधपुर एयरपोर्ट का नाम कौन तय करेगा?

“जोधपुर एयरपोर्ट का नाम क्या हो? इस पर राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। एक ओर हैं महाराजा उम्मेद सिंह को सम्मान देने की मांग करने वाले, तो दूसरी तरफ़ हैं मां करणी के भक्त। जानिए पूरा मामला, इस रिपोर्ट में।

राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर सियासी और सांस्कृतिक बहस तेज़ हो गई है। एक ओर जहां लोग इसे ऐतिहासिक विरासत से जोड़कर ‘महाराजा उम्मेद सिंह एयरपोर्ट’ नाम देने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग ‘मां करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ नाम की मांग को लेकर सक्रिय है।

मारवाड़ नागरिक परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में हाल ही में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि महाराजा उम्मेद सिंह जोधपुर और मारवाड़ में हवाई सेवाओं की नींव रखने वाले प्रमुख व्यक्तित्व रहे हैं, ऐसे में उनके नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण ऐतिहासिक सम्मान होगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व कुलपति, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर और न्यायविद जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। मंत्री जोगाराम पटेल ने इस पहल को उचित बताते हुए इसे सरकार तक पहुंचाने और समर्थन देने की बात कही है।
वहीं दूसरी ओर, मां करणी के अनुयायियों ने जोधपुर एयरपोर्ट का नाम ‘मां करणी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उनका कहना है कि जोधपुर की स्थापना और समृद्धि मां करणी की कृपा से ही संभव हुई है, ऐसे में हवाई अड्डे का नाम भी उन्हीं के नाम पर होना चाहिए।

नामकरण समिति ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद यह भावना और प्रबल हुई है। समिति ने राज्य सरकार से इस पर विचार करने और सर्व हिंदू समाज से समर्थन देने की भी अपील की है।

इस मांग को न केवल धार्मिक भावना से जोड़ा जा रहा है, बल्कि इसे जोधपुर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता से भी जोड़ा जा रहा है।

अब सबकी नजर राज्य सरकार पर टिकी है कि वह किस पक्ष की भावना को प्राथमिकता देती है। क्या जोधपुर एयरपोर्ट को मिलेगा ऐतिहासिक और शाही विरासत का नाम? या फिर आस्था और श्रद्धा की प्रतीक मां करणी का नाम बनेगा उसकी पहचान?

“महाराजा उम्मेद सिंह या मां करणी – जोधपुर एयरपोर्ट का नाम किसके नाम पर होगा, ये अभी तय नहीं है। लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में यह मुद्दा राजस्थान की राजनीति, समाज और आस्था के बीच एक बड़ा विमर्श बन सकता है।”

यह भी पढ़े:

PoK: ‘पीओके एक दिन हमारा होकर ही रहेगा; पाकिस्तान को आतंकवाद की भारी कीमत चुकानी होगी’, राजनाथ सिंह की दो टूक

 

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

3 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

4 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

5 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

6 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago