हरियाणा के बल्लभगढ़ से अपहृत किए गए एक व्यापारी को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बचा लिया है। अपहरणकर्ता व्यापारी को उसकी ही स्कॉर्पियो कार में बंधक बनाकर ले जा रहे थे।
थाना नॉलेज पार्क इलाके में स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गश्त लगा रही पुलिस वैन मौके पर पहुंची तो पता चला कि कार में सवार लोग फरार हो चुके हैं। पुलिस को कार में एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. पुलिस ने घायल व्यापारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और इलाज करवाया। साथ ही, परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस जांच में पता चला कि बीती रात बल्लभगढ़ से बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण कर लिया था। वे उसे बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में ले जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की थी।
थाना नॉलेज पार्क इलाके में पहुंचने पर अपहरणकर्ताओं की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए, जबकि व्यापारी घायल हो गया। पुलिस अपहरण की घटना और फरार अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…