देश

Janmashtami Traffic Advisory: दिल्ली, नोएडा और मथुरा में कई रास्तों पर पाबंदी, जानें ट्रैफिक प्लान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें।

दिल्ली में इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जन्माष्टमी यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यात्रा पुलिस स्टेशन सब्जी मंडी से शुरू होकर मल्कागंज चौक, रोशनआरा रोड, स्पार्क्स मॉल, सत्यवती मार्ग, शक्तिनगर चौक, जीटी करनाल रोड और घंटाघर चौक से होते हुए वापस सब्जी मंडी पहुंचेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से शाम 5:30 बजे के बाद इन रास्तों पर जाने से बचने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम होने पर अतिरिक्त समय लेकर निकलें और संभव हो तो निजी वाहन की जगह सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। सड़क पर वाहन खड़ा करने से भी बचने को कहा गया है। पुलिस के मुताबिक, इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

नोएडा में भी ट्रैफिक डायवर्जन

जन्माष्टमी के दौरान नोएडा सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के आसपास भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। NTPC अंडरपास से गिझौड़ चौक और फिर NTPC की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। गिझौड़ से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों को होशियारपुर और समरविला तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडोबी बिल्डिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, VVIP वाहनों के लिए शिल्प हाट की पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा।

मथुरा-वृंदावन में भारी वाहनों की एंट्री बंद

जन्माष्टमी के सबसे बड़े आयोजनों में से एक को देखते हुए मथुरा-वृंदावन में भी ट्रैफिक को लेकर सख्ती की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 5 सितंबर की सुबह 9 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले कई रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही भी रोकी जाएगी। श्रद्धालुओं को तय पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने की व्यवस्था की गई है।

भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, डीग गेट, गोकरण तिराहा, चौक बाजार, भरतपुर गेट, कृष्णापुरी, स्टेट बैंक चौराहा और महाविद्या कॉलोनी समेत कई जगहों से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर भारी वाहन, रोडवेज बस और ट्रैक्टर नहीं जा सकेंगे। रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है।

मसानी चौराहे से जन्मभूमि और चौक बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जन्माष्टमी के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और भीड़ वाले इलाकों में जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी जरूर लें।

ये भी पढ़ें:

Ahmedabad Flight Emergency Landing: Bomb Threat मामले में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे

admin

Recent Posts

Ahmedabad Flight Emergency Landing: Bomb Threat मामले में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे ! जांच जारी

दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…

22 hours ago

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड केस में मिली जमानत

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…

2 days ago

स्कूलों में एंट्री और वीडियो बनाने पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…

2 days ago

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo फ्लाइट मस्कट डायवर्ट, हवा में हुई मेडिकल इमरजेंसी

दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…

2 days ago

आकाश आनंद को अभी बड़ी जिम्मेदारी नहीं, मायावती बोलीं- और परिपक्व होने की जरूरत

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…

2 days ago

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ‘शिफ्टेड’ नाम पर भड़के राघव चड्ढा, AAP पर लगाया राजनीतिक बदले का आरोप

पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम ‘शिफ्टेड’ यानी स्थानांतरित दर्ज होने के बाद…

2 days ago