कोल्ड्रिंक की बोतल में शराब डालकर अस्पताल ला रहे मरीज के परिजन, ऐसे हुआ खुलासा

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद मुजफ्फरपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में शराब पहुंचने का मामला सामने आया है। अस्पताल के हड्डी रोग वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजनों पर कोल्ड्रिंक की बोतल में शराब छिपाकर लाने और अस्पताल परिसर में उसका सेवन करने का आरोप लगा है।

मामला तब सामने आया जब वार्ड संख्या-2 में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों को शराब जैसी दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत दी। सूचना मिलते ही SKMCH ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक झोले में रखी कोल्ड्रिंक की बोतल मिली, जिसमें देसी शराब भरी हुई थी। इसके बाद मौके पर मौजूद दो लोगों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों लोग वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें एक भर्ती मरीज का पिता और दूसरा उसका भाई बताया जा रहा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिनों से चोरी-छिपे शराब अस्पताल में ला रहे थे। पकड़े जाने से बचने के लिए शराब को पानी, माजा और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों में भरकर वार्ड तक पहुंचाया जाता था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले को गंभीर मानते हुए SKMCH के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने वार्ड इंचार्ज से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। वहीं वार्ड ब्वॉय के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मरीज के पिता और भाई को नामजद आरोपी बनाया है।

अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद शराब अस्पताल परिसर तक कैसे पहुंची। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अस्पताल कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति की कोई भूमिका तो नहीं है।

अस्पताल अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि अस्पताल इलाज और मरीजों की सेवा का स्थान है। यहां किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब अस्पताल तक पहुंचाने के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

1 hour ago

एशियन गेम्स में भारत की धमाकेदार एंट्री, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

नई दिल्ली एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच आज…

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी…

2 hours ago

अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

दुबई  यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ जूझ रहे सऊदी अरब के सामने अब नई…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर के अमर वाटिका पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शहीदों को किया नमन…..

रायपुर: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप…

2 hours ago