Categories: बिजनेस

नवरात्रि में टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड बिक्री, एक दिन में 10 हजार लोगों ने खरीदी कार

मुंबई 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के लिए नवरात्रि 2026 शानदार रही है. इस साल नवरात्रि पर कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा कारों को डिलीवर किया है. सिर्फ दशहरा के दिन की बात करें, तो कंपनी ने 10 हजार यूनिट्स को सिर्फ एक दिन में बेचा है. कंपनी की कारों और एसयूवी की इन दिनों अच्छी मांग है। 

पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड देखें, तो टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. टाटा मोटर्स का कहना है कि कंज्यूमर्स सेंटीमेंट बेहतर होने की वजह से लोग शोरूम जा रहे हैं, गाड़ियों के बारे में पूछताछ करने के साथ ही बुकिंग और डिलीवरी भी ले रहे हैं। 

क्या है कंपनी का कहना?
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अमित कामत ने बताया, 'त्योहारों के दौरान लोगों में उत्साह दिख रहा है, जिसके चलते मल्टीपल पावरट्रेन वाली हमारी कारों और एसयूवीज के पोर्टफोलियो की मांग भी अच्छी खासी है. कंज्यूमर्स के बेहतर सेंटीमेंट्स से शोरूम में आने वाले लोगों की संख्या, इंक्वायरी, बुकिंग और डिलीवरी बढ़ी है। 

उन्होंने बताया, 'खासकर नवरात्रि के दौरान लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है. इस त्योहारी सीजन के दौरान 50 हजार से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर की गई हैं, जिसमें सिर्फ दशहरा के दिन ही 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर हुई हैं। 

टाटा की कारों की बंपर डिमांड
रिपोर्ट्स की मानें, तो दिवाली से पहले टाटा मोटर्स की कारों की अच्छी-खासी बुकिंग चल रही है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से बुकिंग नंबर्स की जानकारी नहीं दी है. टाटा मोटर्स को मौजूदा सेल्स वाला मोमेंटम पूरे सेलिब्रेशन के दौरान जारी रहने की उम्मीद है। 

फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, नवरात्रि में 10.39 परसेंट की ग्रोथ के साथ 1,82,728 कारें बिकी हैं. ये ग्रोथ नवरात्रि 2024 के मुकाबले है, जब कंपनियों ने 1,65,534 कारें बेची थीं. 2025 की नवरात्रि के मुकाबले सेल्स में 21.91 परसेंट की गिरावट है. फाडा ने बताया है कि पिछले साल नवरात्रि 11 दिनों तक चली थी, जबकि इस बार 10 दिनों तक ही रही है। 

News Desk

Recent Posts

जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत

नई दिल्ली रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में केरल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….

रायपुर:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी…

2 hours ago

12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?

पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी, 12 जोड़ियों का मुकाबला और हिमेश रेशमिया का स्टाइलिश अंदाज Indian…

2 hours ago

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (22 अक्टूबर)…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत…..

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान लोकभवन आगमन पर राज्यपाल श्री…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के…

2 hours ago