Categories: मनोरंजन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्तिमय हुआ माहौल

 रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब और बढ़ गई है. फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही इसने माहौल भक्तिमय कर दिया. गाने में भगवान राम की भव्य गाथा, दिव्य छवियां और दमदार विजुअल्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं इसकी भक्ति में डूबी धुन सीधे दिल तक पहुंचती है.

खत्म हुआ इंतजार!
रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक ने पहले ही फैंस का ध्यान खींच रखा था, अब ‘जय जय राम’ ने फिल्म को लेकर बज और भी तगड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस गाने की धुन और फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट की जमकर चर्चा कर रहे हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है.

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज के साथ ए आर रहमान का म्यूजिक और जय जय राम की धुन बेहद ही मनमोहक लगती है. विजुअल की बात करें तो गाने में राम-सिया के स्वयंवर और शादी से लेकर राज्यभिषेक की तैयारी और वनवास जाने तक की झलक दिखती है. गाने को राम-सीता की प्रेम कहानी और लोगों की आस्था से जोड़कर देखा जाए तो गलत नहीं होगा.

गाने में राम सिया राम जय जय राम का पुराना फील भी आता है. जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. गाना सुनकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं. हर कोई कमेंट्स बॉक्स में बस तारीफों के पुल ही बांध रहा है. यूजर्स का कहना है कि- जितना प्यारा गाना सुनने में लग रहा है उतना ही देखने में आंखों को शीतलता मिल रही है. पूरी टीम को शुभकामनाएं.

राम-सीता के पवित्र रिश्ते को सेलिब्रेट करती इन तस्वीरों ने सही मायने में फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस का कहना है कि अगर गाना ऐसा है तो सच में इंतजार करना तो बनता था, और लाजिमी है. गाने में लक्ष्मण और भरत का किरदार निभा रहे रवि दुबे और आदिनाथ कोठारे की भी झलक दिखी है. ग्रैंड सेट, भक्तिभाव से भरपुर राम का ये संसार बेहद चौंका देने वाला है.

मालूम हो कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस दिवाली यानी 6 नवंबर को रिलीज होने वाला है. पहले पार्ट में वनवास जाने तक की कहानी दिखाए जाने की चर्चा है. हनुमान की एंट्री दूसरे पार्ट में होगी.

News Desk

Recent Posts

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

11 hours ago

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

11 hours ago

रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…

11 hours ago

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

 बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…

11 hours ago

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

नई द‍िल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…

12 hours ago

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…

12 hours ago