फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का पहला लुक सामने आ गया है। इन तस्वीरों में रणबीर को भगवान राम के भव्य लुक में देखा जा सकता है, तस्वीरों में दोनों नदी के किनारे टहलते और बात करते दिख रहे हैं. दोनों ने मैरून रंग के मैचिंग आउटफिट पहने हैं. नेचुरल मेकअप के साथ साई पल्लवी ने पर्पल साड़ी पहनी है. इसके साथ गोल्डन और मैरून दुपट्टा ओढ़ा हुआ है. तो वहीं रणबीर पर्पल धोती के साथ गोल्डन और मैरून शॉल ली हुई है.
इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस दोनों कलाकारों के इस दिव्य लुक की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।
‘रामायण’ तीन भागों में बन रही है, जिसमें रणबीर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, यश, बॉबी देओल, सनी देओल और विजय सेतुपति जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
‘रामायण’ के सेट्स से एक्टर अरुण गोविल और एक्ट्रेस लारा दत्ता की तस्वीरें लीक हुई थीं. अरुण को इसमें राजा दशरथ के लुक में देखा गया था. वहीं लारा दत्ता, रानी कैकयी के अवतार में थीं. एक्ट्रेस शीबा चड्ढा की भी एक झलक लीक हुई तस्वीरों में मिली थी. इसके बाद अपडेट मिली थी कि लीक हुई तस्वीरें से डायरेक्टर नितेश तिवारी नाराज हैं. उन्होंने फिल्म के सेट्स पर नो फोन पॉलिसी लागू कर दी है. लेकिन अब इस पॉलिसी को तोड़ते हुए एक बार फिर सेट्स से फोटोज लीक हुई हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर नितेश तिवारी तीन भाग में फिल्म ‘रामायण’ को बनाने वाले हैं. इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. केजीएफ स्टार यश इसमें रावण का रोल निभाते दिखेंगे. खबरों की मानी जाए तो फिल्म में बॉबी देओल, सनी देओल, विजय सेतुपति जैसे सितारे भी नजर आ सकते हैं. बताया ये भी क्या था कि इसका बजट 600 करोड़ रुपये है. हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक बड़ी सौगात होगी और ‘रामायण’ के भव्य चित्रण के साथ-साथ कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…