देश

साध्वियों के यौन शोषण केस में सजा काट रहे राम रहीम ने दिया श्रद्धालु को जवाब, बोला- लड़कियां बुरे कर्म की कसूरवार नहीं, आदमी महापाप करता है

RAM RAHIM: हाल ही में डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम ने ऑनलाइन सत्संग के दौरान श्रद्धालु के एक सवाल के जवाब में कहा कि, लड़कियों के साथ जो बुरा कर्म करता है, ये जरूरी नहीं कि इसमें लड़कियों की गलती हो। आदमी महापाप करता है, जिसकी वजह से उन्हें ये सब भोगना पड़ता है। क्योंकि, वो उसका टाइम था। जिसके बाद राम रहीम का ये बयान काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि राम रहीम को डेरे की साध्वियों के यौन शोषण केस में दोषी ठहराया जा चुका है। और इसी केस में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

साध्वियों के यौन शोषण मामले से ही 2 हत्याकांडों में भी राम रहीम फंस चुका है। जिसमें डेरा मैनेजर रणजीत की हत्या साध्वियों के यौन शोषण की चिट्‌ठी लिखवा लीक करने और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या उस चिट्‌ठी को छापने के शक में करने का आरोप है।

ऑनलाइन सत्संग में श्रद्धालु के सवाल पर राम रहीम का जवाब

  • श्रद्धालु: लड़कियों के साथ जो बुरा कर्म करता है या उनको मार देता है तो क्या वो लड़कियों के कर्मों का फल है?।
  • राम रहीम: जरूरी नहीं कि, ये उनके कर्मों का फल हो। ये खुद मुख्तारी से आदमी महापाप करता है। जिसकी वजह से उन्हें ये भोगना पड़ता है। इसलिए, इसमें बच्ची का क्या दोष रहा, करने वाले ने किया। लेकिन, उसका टाइम था, उसका वो समय था।

साध्वियों से जुड़ा यौन शोषण का मामला

2002 में एक गुमनाम चिट्ठी ने राम रहीम के राज खोल दिए

  • 13 मई 2002 को PMO ऑफिस में एक चिट्ठी पहुंचती है। ये चिट्ठी एक गुमनाम साध्वी की आपबीती थी, जिसमें डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे।
  • ये पत्र PM कार्यालय के अलावा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पास भी भेजा गया था। इसके बावजूद राम रहीम पर दोनों राज्यों की पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

 

2002 में लिखी गई राम रहीम के खिलाफ गुमनाम चिट्ठी2003: गुमनाम चिट्ठी से राज खुलने के बाद दो कत्ल हुए

CBI ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है कि, जिस वक्त ये गुमनाम चिट्‌ठी बाहर आई, उस समय रणजीत सिंह डेरे में मैनेजर था। रणजीत की बहन डेरे में साध्वी थी। डेरा प्रमुख राम रहीम को शक था कि, रणजीत ने ही अपनी बहन से यह चिट्‌ठी लिखवाई है। 10 जुलाई 2002 को रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जिसके बाद 19 अक्टूबर की रात अखबार में चिट्ठी छापने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पर जानलेवा हमला हुआ। सिरसा में उनके घर के आगे ही कुछ लोगों ने रामचंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। और एक महीने बाद इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद 10 नवंबर 2003 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में CBI जांच के आदेश दिये।

 

अंशुल छत्रपति अपने पिता रामचंद्र छत्रपति के साथ, जिनकी हत्या डेरा सच्चा सौदा प्रमुख केस का पर्दाफाश करने का बाद कर दी गई थी।

25 अगस्त 2017 को पंचकूला के CBI कोर्ट में फैसला सुनाया गया और देखते ही देखते हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कई इलाकों में राम रहीम के भक्त सड़क पर उतर आए। पंजाब में डेरा समर्थकों ने मलौत, बलुआना और डागरू रेलवे स्टेशन पर आगजनी की। दिल्ली के आनंद विहार में खड़ी रीवा एक्सप्रेस के खाली पड़े दो कोच में भी आग लगा दी गई।

प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा हिंसक घटनाएं फैसला सुनाए जाने वाली जगह पंचकूला और डेरा के मुख्यालय सिरसा में हुईं। इस हिंसा में कुल 38 लोगों की जान गई, जिसमें 32 पंचकूला में, जबकि 6 मौत सिरसा में हुईं। हरियाणा और पंजाब में 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा

राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद करीब तीन दिन बाद यानी के 28 अगस्त 2017 को एक बार फिर से हरियाणा और पंजाब की पुलिस हाई अलर्ट पर थी। क्योंकि रेप केस में दोषी राम रहीम को सजा सुनाई जानी थी। इसलिए पिछली बार से ज्यादा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शाम 5:44 बजे जज जगदीप सिंह ने दो मामलों में 10-10 साल की जेल और 15-15 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही राम रहीम के वकील को दोनों साध्वियों को 14-14 लाख रुपए देने के निर्देश दिए।

अदालत ने कहा कि डेरा प्रमुख राम रहीम ने अपनी दोनों अनुयायी साध्वियों को भी नहीं बख्शा और उनके साथ जंगली जानवरों की तरह व्यवहार किया है। इसलिए वह किसी दया का हकदार नहीं है। सजा सुनते ही राम रहीम रोने लगा और फर्श पर बैठ गया। जिसके बाद पुलिस राम रहीम को कोर्ट रूम से सुनारिया जेल ले गई। फिलहाल साध्वी यौन उत्पीड़न केस में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

7 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

8 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

9 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

9 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

9 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

10 hours ago