दिल्ली

DELHI: दिल्ली की हॉट सीट आदर्श नगर विधानसभा, BJP प्रत्याशी राजकुमार भाटिया ने कर दिया बड़ा दावा

DELHI: दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं, और ऐसे में सभी दल जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं, इसी कड़ी में हॉट सीट माने जाने वाली आदर्श नगर विधानसभा का चुनावी दंगल काफी दिलचस्प मोड पर आ चुका है, जहां आम आदमी पार्टी से इस सीट पर दिग्गज नेता मुकेश गोयल मैदान में है। तो वहीं, कांग्रेस से शिवांक सिंघल चुनाव लड़ रहे हैं, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगत राम सिंघल के पोते हैं। जबकि, बीजेपी से राजकुमार भाटिया चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी इलाके में ईमानदार और साफ-सुथरी छवि है।

वहीं, आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के आजादपुर गांव में शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी राकुमार भाटिया पहुंचे, जहां सैनी समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खेमचंद सैनी, लाल सिंह सैनी, जगदिश सैनी, प्रेम सैनी, सूरज सैनी, और राजेंद्र सैनी समेत सैनी समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार भाटिया ने महिला समृद्धि योजना प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, दिल्ली की जनता अब बदलाव मांग रही है, क्योंकि, 12 साल में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से किए हुए वादों को पूरा नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने शराब नीति से दिल्ली का बेड़ागर्क कर दिया है। इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार भाटिया ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि, आदर्श नगर विधानसभा समेत दिल्ली की सभी सीटों पर अबकी बार कमल खिलेगा।

आपको बता दें कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होने हैं और 8 फरवरी को नतीजे घोषित हो जाएंगे।

 

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago