Categories: मनोरंजन

राज्यसभा के सदस्यों के लिए  ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ की होगी खास स्क्रीनिंग

3 नवंबर, 2023 में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ सुर्खिओं में बनी हुई है। दरअसल यह फिल्म 23 मार्च को राज्यसभा के सदस्यों को दिखाए जाने के लिए चुनी गई है।आपको बता दें विंडोज़ प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस फिल्म को बंगाल की प्रशंसित निर्देशक जोड़ी नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा बनाई गई है।

फिल्म ने रिलीज़ के बाद काफी लोकप्रियता पाई है साथ ही नेटफ्लिक्स की शीर्ष 10 सूची में स्थान हासिल किया है। अब राज्यसभा में विशेष स्क्रीनिंग में राज्यसभा के महासचिव और फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता श्री परेश रावल की गरिमामयी उपस्थिति होगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए सह-निदेशक नंदिता रॉय भी मौजूद रहेंगी।

फ़िल्म की कहानी की अगर हम बात करे तो यह  प्रेम की प्रकृति पर गंभीर सवाल उठाती है और साथ ही ये सवाल भी पूछती है कि आखिर क़ानून को किस हद तक किसी बच्चे के भविष्य को निर्धारित करने का हक़ है। ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ एक जज़्बाती कोर्ट रूम ड्रामा पर‌ आधारित फ़िल्म है, जिसके ज़रिए प्यार की जटिलता, उससे जुड़ी ज़िम्मेदारियों और अभिभावकों के हक़ों को बख़ूबी अंदाज़ में रेखांकित किया गया है। फिल्म में परेश रावल, नीना कुलकर्णी, मनोज जोशी, शिव पंडित, मिमी चक्रवर्ती, कबीर पावा और अन्य जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के प्रदर्शन काफी शानदार है।

फिल्म के लिए अपनी दिल से सराहना व्यक्त करते हुए, परेश रावल ने निर्देशक शिबोप्रसाद मुखर्जी के साथ अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा, “आपने मुझे जो इतनी शानदार फिल्म दी है, उससे मैं बहुत अभिभूत और प्रभावित हूँ। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूँ कि मैं आपसे प्यार करता हूँ और भगवान से प्रार्थना है कि वे आपको लंबी उम्र दें। एक अभिनेता के रूप में मेरा करियर पूरी तरह से अधूरा होता, अगर मैंने यह फिल्म नहीं की होती। आपने कितनी अच्छी फिल्म बनाई है दादा! मैं आभारी हूँ कि ऐसे विषय को किसी ने संभाला आप जिस तरह से इसे करते हैं, उसके कारण यह बहुत दिल को छू लेने वाला है। दादा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ… आपकी फिल्म के लिए धन्यवाद।”

 

admin

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए LPG, GST और म्यूचुअल फंड के नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली देश में वित्तीय नियमों में रविवार 1 नवंबर से बदले। GST काउंसिल ने…

2 hours ago

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से…

2 hours ago

RIL Q2 Results: रिलायंस का मुनाफा 41% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, Jio का भी शानदार प्रदर्शन

मुंबई  मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2026-27…

2 hours ago

सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम के दौरान सियासी…

13 hours ago

उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

सीएम धामी ने किया अनावरण, ध्येय वाक्य होगा ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’; छह नवंबर को राष्ट्रपति…

13 hours ago