Subhash barala
Subhash barala : हरियाणा के भिवानी जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की कार शनिवार शाम सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई जिसके बाद उन्हें फौरन हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह दुर्घटना शेरपुरा गांव में हुई। वहीं, सुभाष बराला के सहयोगी ने बताया कि वह लोहारू विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के प्रचार के बाद हिसार लौट रहे थे।
बता दें कि, हादसे के तुरन्त बाद सुभाष बराला को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से हिसार के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी नेता अस्पताल पहुंचने लगे. हिसार से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता भी सुभाष बराला का हालचाल जानने के लिए पहुंचे।Subhash barala
आपको बता दें कि, हादसे के दौरान सुभाष बराला को कमर, गर्दन और हाथ पर चोट लगी है। जबकि, उनके कार ड्राइवर को भी कई जगह चोटें लगी है। यह हादसा शनिवार शाम तकरीबन 7 बजे हादसा हुआ था। वे लोहारू विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में 7 से 8 गांवों में कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उनका शनिवार को आखिरी कार्यक्रम सिधनवा गांव में था।Subhash barala
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…