Categories: देश

मां के अंतिम दर्शन नहीं करने दिए, तानाशाही के आरोपों पर भावुक राजनाथ सिंह

Rajnath Singh : विपक्षी नेताओं को जेल भेजने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाने वालों को राजनाथ सिंह ने जवाब दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल के जरिए देश में तानाशाही लागू की, वे हमें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां की मौत का भी जिक्र किया और कहा कि मैं उस समय जेल में था और अंतिम संस्कार करने के लिए भी जल्दी रिहा नहीं किया गया था. वह आपातकाल का समय था. पूरी घटना बताते हुए रक्षा मंत्री भी भावुक दिखे. उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां के अंतिम दर्शन तक नहीं कर सका।

राजनाथ सिंह ने कहा, ”आपातकाल के दौरान मैं जेल में था.” मेरी मां अस्वस्थ थीं और उन्हें वाराणसी के माता अमृतानंदमई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेरी मां 27 दिनों तक अस्पताल में रहीं और फिर मस्तिष्क रक्तस्राव से उनकी मृत्यु हो गई। मेरी माँ के अंतिम संस्कार के लिए कोई पैरोल नहीं दी गई। इंटरव्यू के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि आप स्वस्थ डेमोक्रेसी की बात करते हैं तो उसके लिए मजबूत प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले लोग भी तो होने चाहिए। यदि आप सब लोगों को जेल में डाल देंगे तो कहां से होंगे? इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि वह तो करप्शन के चलते गए हैं।

इसके अलावा अकेले पीएम मोदी पर भाजपा की निर्भरता को लेकर सवाल किया गया तो बोले कि वह कहां जा रहे हैं। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार ही नहीं बल्कि चौथी बार भी पीएम होंगे। आखिर वह कहां जा रहे हैं। वह जब तक स्वस्थ और सक्षम होंगे, तब तक प्रधानमंत्री रहेंगे।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 minute ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago