Categories: मनोरंजन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 600 करोड़ पार

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं, बल्कि 4-5 फिल्में एक साथ रिलीज हुई थी. कुछ बॉलीवुड से तो कुछ साउथ की बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश हुआ. प्रहार, नई नवेली, रणबाली, और एक हॉलीवुड की स्ट्रीट फाइटर सिनेमाघरों में लगीं. मगर इन सभी का जादू सिनेमा के 'थलाइवा' रजनीकांत के आगे फीका सा पड़ गया.

रजनीकांत के आगे सब फीके पड़े!
रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 लेकर आए, जो उनकी तीन साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है. टाइगर मुथुवेल पांड्यन के रोल में उन्हें बड़ा पसंद किया गया था. इसलिए जेलर 2 का इंतजार और बेसब्री से किया गया. साउथ में तो फिल्म का क्रेज था ही, साथ ही साथ हिंदी बेल्ट में भी इसके लिए दीवानगी देखी गई. रजनीकांत की फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कैमियो था, जिसने थिएटर में स्टेडियम जैसा माहौल पैदा किया.

फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. एक ही हफ्ते के अंदर रजनीकांत ने अपने सामने आई हर फिल्म को पीछे छोड़ा. प्रहार, नई नवेली, रणबाली, स्ट्रीट फाइटर- इनमें से कोई फिल्म खास नहीं चल पाई. यहां तक कि अजय देवगन की दृश्यम 3, जो इस महीने बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म है उसे भी जेलर 2 के आने से भारी डेंट पहुंचा.

1000 करोड़ कमाने की फिराक में जेलर 2
रजनीकांत की फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है, और ये उनके करियर की चौथी बड़ी फिल्म साबित हुई है. जिस रफ्तार से ये आगे बढ़ रही है, ऐसे में ये कह पाना गलत नहीं होगा कि फिल्म अब 1000 करोड़ कमाने की फिराक में है. इसका कारण विदेश में जेलर 2 को लेकर देखा गया क्रेज है, आठ दिनों में फिल्म बाहर 200 करोड़ से ज्यादा कमा गई है जो कोई छोटी बात नहीं है.

जेलर 2 के पास ये कारनामा करने के लिए दिवाली तक का समय है, क्योंकि उसके बाद रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण आ रही है. एडवांस बुकिंग से ही इसने साबित कर दिया है कि ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेने वाली है. हालांकि रजनीकांत का काम बिगड़ सकता है अगर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म उड़ता तीर लोगों के बीच क्लिक कर गई. ये फिल्म एक स्पाई कॉमेडी एंटरटेनर है, जिसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था. ऑडियंस और क्रिटिक्स की ओर से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब देखना है कि क्या उड़ता तीर कमाल करेगी या रजनीकांत का 'औरा' जारी रहेगा.

News Desk

Recent Posts

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

नई दिल्ली जानवरों को बीमार करने वाला शमोंडा वायरस अब इंसानों में भी पहुंच गया…

2 hours ago

पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम

नई दिल्ली बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन पर यूरोप की उस…

2 hours ago

बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

रायपुर: मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में छह यात्रियों की…

2 hours ago

शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को…

2 hours ago

भारत की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

वडोदरा   भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा…

2 hours ago

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा…

2 hours ago