देश

राजस्थान: दो सगे भाइयों की एक साथ उठी अर्थी, जानिए क्या है पूरा मामला ?

प्रदेश के अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गोविंदगढ़ नवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मंगलवार रात बजरी से भरे डंपर की चपेट में आने से बाइक पर सवार दोनों भाईयों का एक्सीडेंट हुआ था जिसमें 25 वर्षीय अभिषेक सेन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय आशीष सेन ने बुधवार को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बता दें कि, ये हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर पुष्कर रोड पर लेसवा गांव के पास हुआ। दोनों भाई पुष्कर में राजमिस्त्री का काम करते थे और दोनों उस दिन काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बजरी से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक असंतुलित होकर उनकी बाइक पर पलट गया।

आपको बता दें कि, हादसा इतना भयावह था कि डंपर के नीचे दबने से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।

चश्मदीदों ने बताया कि, डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी। वहीं, पीसांगना थाना प्रभारी सरोज चौधरी ने कहा कि, पुलिस ने डंपर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस डंपर चालक लापरवाही के कारणों की जांच कर रही है। बजरी से भरे इस डंपर का मालिक पुष्कर निवासी जय सांखला है।

ये भी पढ़ें :

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago