पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया दरोगा, पत्नी ने दर्ज कराई दहेज की FIR

यूपी के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर पायल रानी ने अपने पति गुलशन और परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पायल रानी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि 2 दिसंबर 2022 को शादी होने के बाद से ही 10 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उन्हे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर सास-ससुर और पति ने तेजाब फेकने की धमकी दी। पायल रानी ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि उनके मायके वालों ने शादी में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन इसके बावजूद पति गुलशन और ससुराल के अन्य सदस्य संतुष्ट नहीं थे। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

वहीं, दूसरी तरफ पायल रानी के पति गुलशन का कहना है कि उसने पत्नी को मेहनत से पढ़ाया और दरोगा बनाया लेकिन अब वह शादी के करीब दो साल बाद उन्हें झूठे केस में फंसा रही है। गुलशन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

गुलशन का कहना है कि वे दोनों साल 2016 से एक-दूसरे को जानते थे और 2021 में कोर्ट मैरिज के बाद 2022 में सामाजिक रीति-रिवाज से शादी की थी। हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला दारोगा की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी ने आश्वासन दिया कि पति गुलशन का पक्ष भी सुना गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago