राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान से सटी सीमा के पास से तीन किलो हेरोइन की बरामद
राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में सीमा सुरक्षा बल यानि कि बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से तीन किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की जा रही थी जिसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अनूपगढ़ के थानाधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक किसान ने बीएसएफ को सूचना दी कि 30 एपीडी गांव के पास आज सुबह एक खेत में ड्रोन पड़ा मिला पुलिस के अनुसार शायद किसी तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन खेत में गिर गया।
सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ड्रोन के साथ पीले रंग के पैकेट में हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने आगे बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…