हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से 120 से अधिक सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य की 128 सड़कें बंद रही। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि, अलग-अलग इलाकों पर हुई तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। वहीं, शाम से ही नाहन (सिरमौर) में सबसे ज्यादा 168.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। संधोल में 106.4 मिमी., जुब्बरहट्टी में 53.2 मिमी,धौलाकुआं में 67 मिमी, नगरोटा सूरियां में 93.2 मिमी और कण्डाघाट में 45.6 मिमी बारिश हुई।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बारिश के चलते 44 बिजली और 67 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।जबकि, मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिले के अलग-अलग स्थान में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की चेतावनी भी दी है।
वहीं, विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं और निचले इलाकों में जलभराव के कारण बागानों, खड़ी फसलों और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की भी संभावना जताई है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…