Categories: Uncategorized

RAISIN WATER: किशमिश का पानी पीने के फायदे अनेक, रोज सुबह खाली पेट पिएं किशमिश का पानी, सेहत से जुड़ी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा।

RAISIN WATER: किशमिश का पानी पीने के फायदे अनेक

रोजाना सुबह की शुरुआत कुछ हेल्दी खाकर या पीकर की जाए, तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। अंग्रेजी की एक कहावत है “Health is Wealth” पर हम सभी को अमल करना चाहिए। इसी कड़ी में हम बात कर रहे हैं किशमिश की, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इंप्रूव कर सकती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि, किशमिश का पानी भी आपकी सेहत के लिए बेदह फायदेमंद साबित हो सकता है

और इसके बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको रोजाना नियम से सुबह किशमिश का पानी पीना होगा। यकीन मानिए इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से मिलने वाले कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकर आप भी इसे अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेंगे।

किशमिश का पानी कब पीना चाहिए ?

आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह किशमिश का पानी पीना ज्यादा बेहतर होता है। खाली पेट किशमिश का पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करें और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। मॉर्निंग डाइट में किशमिश वॉटर शामिल करके आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक इंप्रूव कर सकते हैं। किशमिश का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं किशमिश का पानी ?

किशमिश का पानी बनाने के लिए आपको रात में एक कटोरी पानी में किशमिश डालनी है। अब किशमिश को भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दीजिए। अगली सुबह अपनी सेहत को मजबूत बनाने के लिए आप किशमिश और किशमिश का पानी, दोनों ही चीजों का सेवन कर सकते हैं।

किशमिश का पानी पीने से मिलेगा फायदा

किशमिश का पानी पीकर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए भी किशमिश के पानी का सेवन किया जा सकता है। किशमिश के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा किशमिश का पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं डायबिटीज पेशेंट्स को भी किशमिश का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

किशमिश का पानी बॉडी डिटॉक्स करता है

किशमिश का पानी बॉडी डिटॉक्स करने में काफी मददगार साबित होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद हैं किशमिश

किशमिश में विटामिन-A, E और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से स्किन हेल्दी रहती है और इससे जुड़ी समस्याएं, जैसे- एक्ने, फाइन लाइन्स आदि भी कम होते हैं।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago