Uncategorized

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर बारिश के आसार, IMD ने दी चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के इलाकों में प्री-मॉनसून की गतिविधियां अब तेज हो गई है। मार्च के अंत में ही दिल्ली की हवा में नमी बढ़ने लगी थी जिससे गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग का मानना है कि, पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है जिसके साथ 2 अप्रैल को एक नया मौसम संचरण क्षेत्र में पहुंचने वाला है जिसके चलते 3 से 5 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती है।

बताए कि, यही मौसमी सिस्टम मौसम को अधिक सक्रिय बनाए रखेगा और शाम तथा रात के समय बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्री‑मॉनसून के इस दौर में बादलों, हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की वजह से हवा में नमी बनी रहेगी और तापमान थोड़ा नियंत्रित रहेगा।

वहीं, दिल्ली‑एनसीआर के लोगों के लिए यह मौसम सामान्य से थोड़ा अलग अनुभव होने वाला है, क्योंकि बारिश और बारिश के बाद के बदलाव से वातावरण में ठंडक का अहसास भी होगा।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago