सब्जियों का भाव पता करने के लिए मंडी पहुंचे राहुल गांधी, शेयर किया Video

महंगाई से पूरा देश परेशान है। बाजार में जाओ तो जेब ही ढीली नहीं होती बल्कि बैंक बैलेंस भी हिल जाता है। वहीं अब इसी मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उठाया है। मंगलवार सुबह-सुबह उन्होंने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और देश में बढ़ती महंगाई को लेकर खूब सुनाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा। लहसुन कभी 40 रुपये किलो था आज 400 रुपये किलो है। बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट – कुंभकरण की नींद सो रही सरकार!

 

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है वो दिल्ली के गिरी नगर के सामने हनुमान मंदिर की सब्जी मंडी का वीडियो है। इस वीडियो में राहुल गांधी को महिलाएं कहती नजर आ रही है कि उन्होंने राहुल गांधी को चाय पर बुलाया है ताकि, वह यहां आकर देखें कि कितनी महंगाई है जिससे हमारा बजट बहुत ज्या बिगड़ रहा है।

राहुल गांधी से मिलकर महिलाओं ने कहा कि, सैलरी तो किसी से नहीं बढ़ रही है लेकिन महंगाई बढ़ती जा रही है और घटने का नाम नहीं ले रही है, आगे और भी बढ़ेगी। वहीं, वीडियो में राहुल गांधी महिलाओं से पूछते है कि आज क्या खरीद रही हो ? इस पर एक महिला उनसे कहती है कि थोड़ा सा प्याज और थोड़ा सा टमाटर ताकि कुछ तो चल जाए।

कांग्रेस नेता राहुल ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमे सब्जी वाला कहता है कि इस बार बहुत महंगाई है इससे पहले इतनी महंगाई कभी नहीं हुई। राहुल सब्जी वाले से पूछते है कि लहसुन कितना का है तो सब्जी वाला कहता है कि 400 रुपये किलो चल रहा है।

राहुल गांधी जब एक महिला से पूछते है कि आपको क्या लगता है कि महंगाई क्यों बढ़ रही है ? महिला कहती है कि सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है उन्हें तो सिर्फ भाषणों से मतलब है। जो चीज पहले 500 रुपए की आती थी आज वो 1000 रुपये की आती है। अब खर्चा कम करना है तो कटौती करनी ही पड़ेगी।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

14 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago