Uncategorized

अरविंद केजरीवाल का एलान, दिल्लीवासियों को अब 24 घंटे मिलेगा पीने का साफी पानी

दिल्ली के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी आज यानि मंगलवार को राजेंद्र नगर के पांडव नगर इलाके में पहुंचे। वहां, पहुंकर अरविंद केजरीवाल ने एक घर में नल से पानी पिया और उसके बाद उन्होंने दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात देने का एला न किया। उन्होंने कहा कि, अब हर घर में नल से पीने का साफ पानी 24 घंटे मिलेगा।

वहीं, इस मौके पर आप विधायक दुर्गेश पाठक और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने साफ पानी की आपूर्ति की शुरुआत करते हुए कहा कि जल्द ही दिल्ली के घर-घर में 24 घंटे पाइपलाइन से पीने का साफ और स्वच्छ पानी पहुंचेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दिल्ली के लगभग ढाई करोड़ लोगों को बधाई देता हूं। क्योंकि आज बहुत बड़ा दिन है। पूरी दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी नहीं है, पूरी दिल्ली में नल से साफ पानी नही है लेकिन आज राजेंद्र नगर के डीडीए फ्लैट से इसकी शुरूआत हो रही है। आज 24 घंटे बिजली आती है अब मेरा मकसद है कि 24 घंटे आपके नल से साफ पानी आए फिर चाहे तीसरी या चौथी मंजिल हो। आज इसकी शुरूआत हुई है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि, मैंने 2020 के चुनाव में वादा किया था कि पूरी दिल्ली में अगले चुनाव 2025 तक हर घर तक साफी पानी की पहुंच होगी। लेकिन इसमें थोड़ी देर हो गई लेकिन अब इसकी शुरूआत हो गई है।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

14 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago