Uncategorized

Dalit Family: के घर पहुंचकर राहुल गांधी ने बनाया खाना

Dalit Family: महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोल्हापुर में एक दलित परिवार के यहां पहुंचकर उनके किचन में सब्जी-भाजी बनाई और फिर खाना भी खाया। राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर इसका वीडियों भी शेयर किया है। बता दें कि, कोल्हापुर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद राहुल गांधी सीधे उंचगांव पहुंचे और यहां अजय कुमार तुकाराम सनदे के घर पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया।

बता दें कि, कांग्रेस नेता ने पहले चाय पी और अचनाक कहा कि भूख लग रही है और वे कुछ खाना चाहते है। तुकाराम के परिवार ने पूछा कि क्या खाना पसंद करेंगे तो राहुल गांधी ने कहा कि, आप लोग चिंता मत कीजिए मैं खुद हम सबके लिए कुछ बना दूंगा। इसके वो उनके किचन में गए और परिवार के साथ खाना बनाया।Dalit Family

राहुल गांधी ने वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं. जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता.” वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई. उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया. हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी ‘हरभऱ्याची भाजी’ और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई.’Dalit Family

राहुल गांधी ने आगे लिखा,  ‘पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के documentation के महत्व पर चर्चा की. बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे. लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे.’Dalit Family

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago