हरियाणा

राहुल गांधी ने EC और BJP पर लगाया गंभीर आरोप, “हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी”: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने EC और BJP पर लगाया गंभीर आरोप

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर सत्तारूढ़ BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हरियाणा में चुनाव के दौरान 25 लाख वोट चोरी किए गए।

उन्होंने दावा किया कि, कांग्रेस के पास ठोस सबूत हैं जो बताते हैं कि, हर आठ में से एक वोटर नकली है, और मतदाता सूची में 1.24 लाख से अधिक फर्जी फोटो वाले वोटर शामिल हैं

ये प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में हुई, जहां राहुल गांधी ने पत्रकारों के सामने कई दस्तावेज़, वीडियो और ‘H फाइल्स’ के नाम से तैयार रिपोर्ट साझा की।
राहुल गांधी ने कहा कि, ये कोई सामान्य गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन है, जो बूथ स्तर पर नहीं बल्कि राज्य स्तर पर चलाया गया।

उन्होंने दावा किया कि, हरियाणा में मतदाता सूची से संबंधित कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

साथ ही राहुल ने बताया कि, “हमारे पास ऐसे कई उदाहरण हैं जहां एक ही व्यक्ति का नाम दो राज्यों में वोटर लिस्ट में दर्ज है। एक डालचंद नामक व्यक्ति यूपी में भी वोटर है और हरियाणा में भी वोट डालता है।

उसका बेटा भी दोनों राज्यों में वोटर है। यही नहीं, मथुरा के एक सरपंच प्रह्लाद का नाम हरियाणा की कई सीटों की वोटर लिस्ट में पाया गया है।”राहुल गांधी ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि, हरियाणा में हर आठवां वोटर नकली है।


उन्होंने बताया कि, जांच में 500 से अधिक मतदाताओं का एक ही पता निकला और कई जगह मकान नंबर “0” लिखा पाया गया। राहुल ने कहा कि,“फर्जी वोटरों के घरों के पते ही नहीं हैं। वे वोट डालते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। ये चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सबसे बड़ा हमला है,”

उन्होंने ये भी बताया कि, कांग्रेस की जांच में कई मतदाताओं की फोटो असली नहीं बल्कि इंटरनेट से ली गईं हैं, और कुछ विदेशी मॉडलों की तस्वीरें तक इस्तेमाल की गईं। एक उदाहरण में उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई, जिसके नाम पर हरियाणा में 10 जगह वोट डाले गए।

राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस के पास “H फाइल्स” नामक विस्तृत रिपोर्ट है, जिसमें हरियाणा के फर्जी वोटिंग नेटवर्क की पूरी जानकारी है। उन्होंने दावा किया कि, ये ऑपरेशन सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी इसी तरह की गड़बड़ी देखी गई है।

उन्होंने कहा कि, “हरियाणा को हमने केस स्टडी की तरह लिया। वहां हमारे उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा शिकायतें दीं। इसलिए हमने उसी पर फोकस किया और जो सामने आया, वे चौंकाने वाला है,”।

राहुल गांधी ने दावा किया कि, हरियाणा चुनाव के दौरान करीब 3.5 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि, एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की जीत दिखाई गई थी, लेकिन बाद में “वोट चोरी” के चलते परिणाम बदल गए।

राहुल गांधी ने कहा कि, “एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे थी, फिर भी नतीजे पलट गए। ये सिर्फ मशीनों या गणना की गलती नहीं है, ये सुनियोजित चोरी है,”।

राहुल गांधी ने जिससे पहले 1 सितंबर को कहा था कि, वे जल्द ही “वोट चोरी का हाइड्रोजन बम” फोड़ेंगे। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस उसी बयान का विस्तार मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि, BJP अब सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रही है और संविधान की आत्मा पर हमला कर रही है।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद हरियाणा की सियासत में भूचाल आ गया है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि, वे चुनाव आयोग और अदालत का दरवाज़ा खटखटाएगी। BJP की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पार्टी राहुल गांधी के आरोपों को “राजनीतिक नाटक” बताकर खारिज कर सकती है।

Lata Rani

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

16 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

16 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

17 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

19 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

20 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

20 hours ago