Pushpa 2, The Rule : पुष्पा 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का लुक पहले ही रिवील हो चुका है, और अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है।
पोस्टर में अल्लू अर्जुन फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं। वह सिंहासन पर बैठे हुए हैं और हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए हैं। उन्होंने पर्पल कलर की प्रिंटेड शर्ट पहनी है और रेड कलर का चश्मा लगाया है। बैकग्राउंड में कई लोग खड़े हैं, लेकिन उनका चेहरा धुंधला है और सारा फोकस अल्लू अर्जुन पर है।
फिल्म का टीजर कल यानी 8 मार्च को सुबह 11.07 बजे रिलीज होगा। अल्लू अर्जुन ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘#Pushpa2TheRule टीजर कल सुबह 11.07 बजे।’
‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म को सुकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है। रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद, जिन्होंने ‘पुष्पा: द राइज’ में हिट गाने दिए थे, वे सीक्वल में भी म्यूजिक दे रहे हैं।
यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। यह तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…