Paris ओलंपिक 2024: निकहत जरीन की शानदार शुरूआत, बॉक्सिंग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पेरिस ओलंपिक में निकहत जरीन ने शानदार शुरूआत की है। दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ने रविवार को जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर पर जीत हासिल कर महिलाओं के 50 किग्रा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने यहां ‘नॉर्थ पेरिस एरेना’ अंतिम 32 दौर के मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल की। अब गुरुवार को निकहत के सामने प्री-क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों और मौजूदा फ्लाईवेट विश्व चैंपियन चीन की वू यू होगी।

बता दें कि, ओलंपिक में पदार्पण कर रही निकहत पदक की मजबूत दावेदार है। क्लोएट्जर के खिलाफ अपने मुकाबले में वह अच्छी शुरुआत करने में विफल रही। जर्मनी की मुक्केबाज ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाकर निकहत को हैरान कर दिया इस दौरान दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को कुछ सटीक पंच लगाए। क्लोएट्जर ने लंबाई में निकहत से कम होने के बावजूद कुछ करारे प्रहार के किए और पहले दौर को जजों के 3-2 के खंडित फैसले से अपने नाम करने में सफल रही।

वहीं, दूसरे दौर में भी दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे पर जम पर मुक्के बरसाये लेकिन निकहत ने इस राउंड में लय हासिल की और कुछ दमदार और सटीक पंच से जर्मनी की मुक्केबाज को बैकफुट पर धकेल दिया इस दौरान सिर सीधा नहीं रखने के कारण क्लोएट्जर को एक अंक से दंडित किया गया लेकिन निकहत ने इसी गलती के कारण इस बढ़त को गंवा दिया। निकहत हालांकि बेहतर रणनीति खेल से जजों को प्रभावित करने में सफल रही।

आपको बता दें कि, शुरुआती दो दौर में करीबी मुकाबले के बाद निकहत ने तीसरे दौर में सटीक प्रहार करना जारी रखा। उनके आक्रामक अंदाज से क्लोएट्जर बचाव की मुद्रा में आ गयी और उन पर थकान हावी दिखी। भारतीय मुक्केबाज ने इस दौर में दबदबा बनाने के साथ मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago