पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान, केजरीवाल से करेंगे मुलाकात

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान अपनी पूरी कैबिनेट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए है। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अपने नेताओं की यह बैठक राज्य इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष की चर्चा के बीच बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में केजरीवाल, भगवंत मान, उनके मंत्रियों और पंजाब के सभी विधायकों सांसदों के साथ बैठक करेंगे।

बता दें कि, विपक्षी दलों कांग्रेस और बीजेपी ने दावा किया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान को सीएम पद से हटाने की तैयारी कर रहे है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल ने यह बैठक दिल्ली विधानसभी चुनाव पर चर्चा करने और उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए बुलाया है। जहकि, इस बैठक का एजेंडा दिल्ली चुनावों के परिणामों का विश्लेषण करना और 2027 की शुरूआत में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना है।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘पंजाब में 30 से अधिक AAP विधायक हमारे संपर्क में हैं। जबकि गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, ‘यह इस पर निर्भर करता है कि कितने AAP विधायक पाला बदलते हैं। AAP विधायकों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है, क्योंकि भाजपा का राज्य में कोई भविष्य नहीं है।’

ये भी पढ़ें:

बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाने का किया विरोध

हरियाणा में EVM से ही होंगे शहरी निकाय चुनाव, कांग्रेस की मांग हुई खारिज

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

15 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

15 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

16 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

18 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

19 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

19 hours ago