Uncategorized

अपराधी की मदद का लगा आरोप, AAP के MLA अमानतुल्लाह खान फरार !

आम आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। एक अपराधी को भगाने में मदद का आरोप लगने के बाद से अमानतुल्लाह खान खुद भी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। जामिया नगर थाने समेत साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीम रेड कर रही है। माना जा रहा है कि विधायक अमानतुल्ला खान किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख मुस्लिम चेहरे के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की थी। भ्रष्टाचार के केस में जेल की यात्रा कर चुके अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने जामिया नगर इलाके में पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई और गिरफ्त में आ चुके एक अपराधी को भागने में मदद की। आरोप है कि अमानतुल्लाह खान के साथ पहुंची भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।

अपराधी की मदद का लगा आरोप

दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार दोपहर जामिया नगर में शाहबाज खान को गिरफ्तार करने पहुंची। शाहबाज हत्या की कोशिश और आर्म्स ऐक्ट में वांछित अपराधी है। जनवरी 2018 में शाहबाज के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक उसने आपसी रंजिश में तीन लोगों पर हमला किया था और एक को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन वो कोर्ट की तारीखों और पुलिस के समन को ठुकराना शुरू कर दिया। वहीं जब पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची तो कुछ लोगो आए और उसकी भागने में मदद कर दी। आरोप आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर लगा है। घटना के बाद आरोपी शाहबाज फरार है। वहीं जब अमानतुल्लाह खान के घर पर भी एक टीम पहुंची तो वो वहां भी वह नहीं मिले।

23 हजार वोटों से जीते हैं अमानतुल्लाह खान

हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में ओखला हॉट सीट थी। इस सीट पर आप के अमानतुल्लाह खान, AIMIM के शिफा उर रहमान, बीजेपी के मनीष चौधरी और कांग्रेस की अरीबा खान के बीच मुकाबला था। हालांकि, टक्कर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच नजर आई।  इस सीट पर अमानतुल्लाह खान ने 88 हजार 943 वोटों के साथ जीत हासिल की। अमानतुल्लाह खान ने 23 हजार 639 वोटों के साथ बीजेपी के मनीष चौधरी को मात दी। साथ ही AIMIM के शिफा उर रहमान 39 हजार 558 वोटों के साथ तीसरे और अरीबा खान 12 हजार 739 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रही।

पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान, केजरीवाल से करेंगे मुलाकात

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

5 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago