प्रयागराज में हथियार से प्रहार कर की गई युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज के गंगा नगर के उतरांव थाना अंतर्गत मोतिहा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की अज्ञात हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उतरांव थाना के SHO पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को मोतिहा गांव में रंजीत कुमार कुशवाहा (30) की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिली।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। शव के सिर में पीछे चोट का निशान है।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह हत्या का मामला है, लेकिन हत्या गोली मारकर की गई या किसी अन्य हथियार से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

 

admin

Recent Posts

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

50 minutes ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

1 hour ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

1 hour ago

Uttarakhand News: आखिरी वक्त पर टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा, 1-2 नवंबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम….

देहरादून. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उत्तराखंड स्थित केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रपति…

1 hour ago

9 साल बाद श्रीनगर में फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, 9.13 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम…

1 hour ago