Categories: मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में से एक बन चुकी है. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस पिक्चर ने लोगों का दिल ऐसे जीता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर गई. दुनियाभर में फिल्म 350 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. पिछले 46 दिन से फिल्म लगातार सिनेमाघरों में लगी हुई है, और अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है.

फिल्म हनुमान अंश की सफलता इनके मेकर्स के लिए कितनी बड़ी है, शायद इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता है. मात्र 2 करोड़ रुपये लगाकर इस फिल्म ने जो रिटर्न दिया है, वो बहुत बड़ा है. ये सब हनुमान जी का आशीर्वाद और चमत्कार माना जा रहा है. इसलिए प्रोड्यूसर्स भी उन्हें धन्यवाद कहने के लिए पहुंच रहे हैं.

हनुमानगढ़ी मंदिर में फिल्म की प्रोड्यूसर
फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम पहुंची थीं. फिर बीते दिन उन्हें बाबा बागेश्वर धाम में देखा गया, जहां वो गाय माता की सेवा भी कर रही थीं. अब उनका सफर राम की नगरी अयोध्या पहुंचा है, जहां अनुप्रिया हनुमान जी को समर्पित एक अत्यंत प्रसिद्ध और ऐतिहासिक प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर गईं. वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए, और उनसे फिल्म की सफलता का आशीर्वाद मांगा.

हनुमानगढ़ी मंदिर से अनुप्रिया के वीडियो भी सामने आए, जिसमें उन्हें हनुमान जी के दर्शन के बाद उनकी मूर्ति लेकर जाते हुए देखा गया. वो वहां अपने परिवार के साथ आई थीं. इस मंदिर में आकर उन्होंने भगवान से क्या प्रार्थना की, इसके बारे में अनुप्रिया ने एक समाचार एजेंसी को भी बताया.

उन्होंने कहा कि वो सोमवार की रात अयोध्या पहुंची थीं. फिल्म की रिलीज से पहले वो राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन कर चुकी थीं. उनकी फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है, इसलिए जब पिक्चर को सफलता मिली तो वो दोबारा अयोध्या आईं और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. अनुप्रिया ने भगवान को इस सफलता के लिए धन्यवाद किया.

News Desk

Recent Posts

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे वक्त से शोबिज से दूर हैं. 2025 में उन्होंने स्टेज…

2 hours ago

इमरान मसूद vs इकरा हसन: पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दो नेता?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

2 hours ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड

आइची-नागोया आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया…

2 hours ago

भारत-जापान T20 मैच में अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक, पहली गेंद पर लौटे पवेलियन

नई दिल्ली जापान के साणो में टाइफून दुजुआन और तेज बारिश के खलल के बाद…

3 hours ago

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट…

3 hours ago

Bank Holiday: कल 23 सितंबर को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टी की वजह

नई दिल्ली  कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 23 सितंबर…

4 hours ago